पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने विंध्याचल में गंगा आरती की:बोलीं- मां गंगा की तरह बाधाएं पार कर आगे बढ़ें लोग, समाज खुशहाल रहे

पूर्व IAS दिव्या मित्तल ने विंध्याचल में गंगा आरती की:बोलीं- मां गंगा की तरह बाधाएं पार कर आगे बढ़ें लोग, समाज खुशहाल रहे

मिर्जापुर में रविवार शाम शारदीय नवरात्र की अष्टमी तिथि पर रविवार को पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल विंध्याचल धाम पहुंचीं। उन्होंने गंगा घाट पर मां गंगा का विधिवत पूजन-अर्चन किया और आरती उतारी। इस दौरान उन्होंने सभी के कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। बाधाओं से घबराए बिना आगे बढ़ते रहें दिव्या मित्तल ने मां गंगा की महिमा का उल्लेख करते हुए कहा कि जिस तरह मां गंगा तमाम बाधाओं को पार कर निरंतर आगे बढ़ती रहती हैं, उसी तरह लोगों को भी जीवन की चुनौतियों से घबराना नहीं चाहिए। बाधाओं को दूर करते हुए लगातार प्रयास करते रहना ही सफलता का रास्ता है। उन्होंने खुशहाल जीवन की कामना की। पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम देकर किया स्वागत गंगा घाट पर आयोजक रामलाल साहनी, तीर्थ पुरोहित अगस्त्य द्विवेदी और शिवबली सहित अन्य लोगों ने पुष्पगुच्छ और अंगवस्त्रम भेंटकर दिव्या मित्तल का स्वागत किया। इस दौरान घाट पर मौजूद लोगों ने मां गंगा के जयकारे लगाए और श्रद्धा के साथ नमन किया। नवरात्र में विंध्याचल धाम में उमड़ रही आस्था शारदीय नवरात्र के अवसर पर विंध्याचल धाम में श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन-पूजन के साथ गंगा घाटों पर मां गंगा की आराधना भी कर रहे हैं। अष्टमी तिथि पर दिव्या मित्तल ने मां गंगा से सभी के जीवन में सुख-शांति और खुशहाली बनाए रखने की प्रार्थना की। देखें दिव्या मित्तल की 6 फोटो…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *