कटिहार से मनिहारी जा रही जानकी एक्सप्रेस से एक व्यक्ति गौशाला के पास गिर गया। इस हादसे में उसका एक पैर कट गया और वह गंभीर घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यात्री ट्रेन में सवार था। अपनी टोपी पकड़ने के चक्कर में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों और रेल कर्मियों ने तुरंत घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है। कटिहार से मनिहारी जा रही जानकी एक्सप्रेस से एक व्यक्ति गौशाला के पास गिर गया। इस हादसे में उसका एक पैर कट गया और वह गंभीर घायल हो गया। बताया जा रहा है कि यात्री ट्रेन में सवार था। अपनी टोपी पकड़ने के चक्कर में उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिर गया। स्थानीय लोगों और रेल कर्मियों ने तुरंत घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच कर रही है।

