बांका में दुर्गा पूजा की सुरक्षा में 300 मजिस्ट्रेट तैनात:पंडालों पर CCTV से निगरानी, तेलडीहा मंदिर में कतार के ऊपर शेड

बांका में दुर्गा पूजा की सुरक्षा में 300 मजिस्ट्रेट तैनात:पंडालों पर CCTV से निगरानी, तेलडीहा मंदिर में कतार के ऊपर शेड

दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए बांका जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिले में करीब 300 दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रमुख पूजा पंडालों, मंदिरों और संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। भीड़भाड़ वाले इलाकों में CCTV कैमरों और विशेष पुलिस टीमों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश और एसपी अमितेश कुमार के नेतृत्व में जिलेभर में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर इंतजाम किए गए हैं। प्रतिनियुक्त अधिकारियों को अपने निर्धारित स्थलों पर मौजूद रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तेलडीहा मंदिर में कतार के ऊपर लगाया गया शेड श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए तेलडीहा मंदिर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां दर्शन के लिए कतारबद्ध व्यवस्था की गई है। लंबी कतार में खड़े श्रद्धालुओं को धूप और मौसम की परेशानी से बचाने के लिए शेड लगाया गया है। प्रशासन की ओर से मंदिर और अन्य पूजा स्थलों पर स्वच्छ एवं व्यवस्थित माहौल बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर सभी दुर्गा पूजा पंडालों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस पदाधिकारियों को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। नियंत्रण कक्ष से रखी जा रही निगरानी जिलाधिकारी और एसपी विधि-व्यवस्था की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्रतिनियुक्त अधिकारियों की उपस्थिति और उनके कार्यों की निगरानी की जा रही है। किसी भी समस्या की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) और अग्निशमन विभाग को भी आवश्यक सेवाएं सुचारू रखने तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील प्रशासन ने प्रतिनियुक्त अधिकारियों को श्रद्धालुओं के साथ सौम्य और सहयोगात्मक व्यवहार करने का निर्देश दिया है। साथ ही महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों की सुविधाओं का ध्यान रखने को कहा गया है। जिला प्रशासन और बांका पुलिस ने लोगों से शांति एवं आपसी भाईचारे के साथ दुर्गा पूजा मनाने की अपील की है। श्रद्धालुओं से कतार में दर्शन करने, भीड़ में धैर्य बनाए रखने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस अथवा जिला नियंत्रण कक्ष को देने की अपील की है। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए बांका जिला प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। जिले में करीब 300 दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। प्रमुख पूजा पंडालों, मंदिरों और संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल के साथ दंडाधिकारी तैनात रहेंगे। भीड़भाड़ वाले इलाकों में CCTV कैमरों और विशेष पुलिस टीमों के माध्यम से निगरानी की जा रही है। जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल के निर्देश और एसपी अमितेश कुमार के नेतृत्व में जिलेभर में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को लेकर इंतजाम किए गए हैं। प्रतिनियुक्त अधिकारियों को अपने निर्धारित स्थलों पर मौजूद रहकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। तेलडीहा मंदिर में कतार के ऊपर लगाया गया शेड श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए तेलडीहा मंदिर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। यहां दर्शन के लिए कतारबद्ध व्यवस्था की गई है। लंबी कतार में खड़े श्रद्धालुओं को धूप और मौसम की परेशानी से बचाने के लिए शेड लगाया गया है। प्रशासन की ओर से मंदिर और अन्य पूजा स्थलों पर स्वच्छ एवं व्यवस्थित माहौल बनाए रखने के लिए जरूरी कदम उठाए गए हैं। महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान एसपी अमितेश कुमार के निर्देश पर सभी दुर्गा पूजा पंडालों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई गई है। पुलिस पदाधिकारियों को किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है। नियंत्रण कक्ष से रखी जा रही निगरानी जिलाधिकारी और एसपी विधि-व्यवस्था की लगातार समीक्षा कर रहे हैं। जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से प्रतिनियुक्त अधिकारियों की उपस्थिति और उनके कार्यों की निगरानी की जा रही है। किसी भी समस्या की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) और अग्निशमन विभाग को भी आवश्यक सेवाएं सुचारू रखने तथा आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है। अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील प्रशासन ने प्रतिनियुक्त अधिकारियों को श्रद्धालुओं के साथ सौम्य और सहयोगात्मक व्यवहार करने का निर्देश दिया है। साथ ही महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और दिव्यांगों की सुविधाओं का ध्यान रखने को कहा गया है। जिला प्रशासन और बांका पुलिस ने लोगों से शांति एवं आपसी भाईचारे के साथ दुर्गा पूजा मनाने की अपील की है। श्रद्धालुओं से कतार में दर्शन करने, भीड़ में धैर्य बनाए रखने और सुरक्षा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है। प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान नहीं देने तथा किसी संदिग्ध गतिविधि या आपात स्थिति की सूचना तत्काल पुलिस अथवा जिला नियंत्रण कक्ष को देने की अपील की है।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *