मुजफ्फरपुर की सोनल पंचायत परिषद की राष्ट्रीय सचिव बनीं:गुजरात में 8 साल से सामाजिक कार्यों में सक्रिय, महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण शिक्षा पर करेंगी काम

मुजफ्फरपुर की सोनल पंचायत परिषद की राष्ट्रीय सचिव बनीं:गुजरात में 8 साल से सामाजिक कार्यों में सक्रिय, महिला सशक्तीकरण और ग्रामीण शिक्षा पर करेंगी काम

मुजफ्फरपुर की सोनल कुमारी को अखिल भारतीय पंचायत परिषद का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। नई दिल्ली के मयूर विहार स्थित परिषद के केंद्रीय कार्यालय पंचायत धाम में आयोजित विशेष बैठक में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया। परिषद की कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. अशोक चौहान ने अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय के निर्देश पर सोनल कुमारी को यह जिम्मेदारी दी। इस मौके पर बिहार और गुजरात से आए कई लोग मौजूद रहे। सोनल कुमारी मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले की निवासी हैं। वह पिछले आठ वर्षों से गुजरात में सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। गुजरात को अपनी कर्मभूमि मानने वाली सोनल ग्रामीण शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और स्वच्छता अभियान से जुड़े कार्यों में योगदान देती रही हैं। राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद सोनल कुमारी ने कहा कि आने वाले समय में पंचायतों में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगी। उनका प्रयास महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें पंचायत व्यवस्था से जोड़ने पर रहेगा। परिषद की कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. अशोक चौहान ने उम्मीद जताई कि सोनल कुमारी की नियुक्ति से बिहार में महिलाओं का परिषद से जुड़ाव बढ़ेगा। साथ ही गुजरात में भी अधिक महिलाओं को परिषद के साथ जोड़ने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर परिषद के महामंत्री ध्यान पाल सिंह, राष्ट्रीय सचिव जमादार राय समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। सोनल कुमारी को नई जिम्मेदारी मिलने पर परिषद के सदस्यों और शुभचिंतकों ने बधाई दी। मुजफ्फरपुर की सोनल कुमारी को अखिल भारतीय पंचायत परिषद का राष्ट्रीय सचिव नियुक्त किया गया है। नई दिल्ली के मयूर विहार स्थित परिषद के केंद्रीय कार्यालय पंचायत धाम में आयोजित विशेष बैठक में उन्हें नियुक्ति पत्र सौंपा गया। परिषद की कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. अशोक चौहान ने अध्यक्ष सुबोध कांत सहाय के निर्देश पर सोनल कुमारी को यह जिम्मेदारी दी। इस मौके पर बिहार और गुजरात से आए कई लोग मौजूद रहे। सोनल कुमारी मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले की निवासी हैं। वह पिछले आठ वर्षों से गुजरात में सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय हैं। गुजरात को अपनी कर्मभूमि मानने वाली सोनल ग्रामीण शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और स्वच्छता अभियान से जुड़े कार्यों में योगदान देती रही हैं। राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिलने के बाद सोनल कुमारी ने कहा कि आने वाले समय में पंचायतों में महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम करेंगी। उनका प्रयास महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और उन्हें पंचायत व्यवस्था से जोड़ने पर रहेगा। परिषद की कार्यवाहक अध्यक्ष डॉ. अशोक चौहान ने उम्मीद जताई कि सोनल कुमारी की नियुक्ति से बिहार में महिलाओं का परिषद से जुड़ाव बढ़ेगा। साथ ही गुजरात में भी अधिक महिलाओं को परिषद के साथ जोड़ने में मदद मिलेगी। इस अवसर पर परिषद के महामंत्री ध्यान पाल सिंह, राष्ट्रीय सचिव जमादार राय समेत अन्य पदाधिकारी और सदस्य उपस्थित रहे। सोनल कुमारी को नई जिम्मेदारी मिलने पर परिषद के सदस्यों और शुभचिंतकों ने बधाई दी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *