सऊदी अरब की उड़ानें 24 अक्टूबर तक रद्द:इंडिगो के बाद एअर इंडिया ने भी फ्लाइट्स कैंसिल कीं; यात्रा की तारीख फ्री में बदल सकेंगे

सऊदी अरब की उड़ानें 24 अक्टूबर तक रद्द:इंडिगो के बाद एअर इंडिया ने भी फ्लाइट्स कैंसिल कीं; यात्रा की तारीख फ्री में बदल सकेंगे

मिडिल ईस्ट में हूती विद्रोहियों के हमलों और बढ़ते तनाव के कारण एअर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने सऊदी अरब जाने और वहां से आने वाली अपनी सभी उड़ानें 24 अक्टूबर तक बंद कर दी हैं। यह फैसला जेद्दा, रियाद और दम्माम की फ्लाइट्स के लिए लिया गया। एयरलाइन ने टिकट कैंसिल करने पर पूरा पैसा वापस करने का ऐलान किया है। इसका अलावा, यात्री बिना कोई एक्स्ट्रा चार्ज दिए यात्रा की तारीख फ्री में बदल सकेंगे। बता दें कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो गुरुवार को ही उड़ानें रद्द कर चुकी है। यात्रियों के लिए दो बड़े फायदे अगर आपने 15 अक्टूबर या उससे पहले टिकट बुक कराया था और आपकी यात्रा 9 से 25 अक्टूबर के बीच की थी, तो आप बिना कोई एक्स्ट्रा चार्ज दिए 10 नवंबर तक किसी भी नई तारीख की फ्लाइट चुन सकते हैं। अगर आप अपनी पुरानी मंजिल के बजाय खाड़ी देशों के किसी दूसरे शहर से उड़ान भरना चाहते हैं, तो सीटें खाली होने पर आपको वहां से भी यात्रा करने का मौका मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *