India vs West Indies 5th T20 Update: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का 5वां मुकाबला बारिश की वजह से 20-20 की जगह 9-9 ओवर का खेला जाएगा। यह मैच शाम 7 बजे से शुरू होना था और 6.30 बजे के लिए टॉस निर्धारित था लेकिन लगातार बारिश की वजह से मैच 2 घंटे 15 मिनट देरी से शुरु हुआ। बारिश की वजह से रात 9 बजे टॉस हुआ और रात 9.15 बजे मैच शुरू हुआ। 9 ओवर के मुकाबले में 2.4 ओवर ही पावरप्ले का होगा। इस मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में भुवनेश्वर कुमार की 4 साल बाद वापसी हुई है।
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन
शाई होप (विकेटकीपर और कप्तान), जेवेल एंड्रयू, शिमरन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज़, कीमो पॉल, शमार स्प्रिंगर, गुडाकेश मोटी और शमार जोसेफ।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतने के बाद कहा, “हम पहले गेंदबाजी करने जा रहे हैं। चारों ओर बारिश हो रही है, लेकिन यह अच्छी पिच है। इससे हमें इसका पीछा करने का सबसे अच्छा मौका मिलता है। हमारे पास बहुत सारे बल्लेबाज हैं। फोकस गेंदबाजी पर है, यह छोटा खेल है। मैं बस यही सोचता हूं कि हम सीरीज का अंत मजबूती से करें। लोग इसका इंतज़ार कर रहे हैं।
खबर अपडेट हो रही है…


Toss