जयपुर में दैनिक भास्कर के अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव का आज चौथा दिन है। महोत्सव की शुरुआत मां जगदम्बा की आरती के साथ होगी। प्रतिभागी बंजारा और गुजराती थीम पर तैयार होकर पहुंचे। एक युवक यमराज बनकर गरबा खेलने पहुंचा। वहीं, एक महिला सिर पर 21 किलो की मटकियां रखकर गरबा करने पहुंची। मानसरोवर स्थित राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड में आयोजित गरबा महोत्सव के ग्राउंड के बीचोंबीच गणेशजी की थीम पर विशेष सेल्फी पॉइंट तैयार किया गया है। देश के अलग-अलग राज्यों के व्यंजनों का स्वाद महोत्सव में गरबा और संगीत के साथ खानपान भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। परिसर में देश के अलग-अलग राज्यों के व्यंजनों की फूड स्टॉल लगाई गई हैं, जहां लोग क्षेत्रीय स्वाद का आनंद ले सकते हैं। 18 अक्टूबर तक चलेगा महोत्सव दैनिक भास्कर का अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव मानसरोवर स्थित राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ग्राउंड में 18 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। नवरात्रि के दौरान होने वाले इस आयोजन में गरबा, डांडिया, लाइव म्यूजिक और पारंपरिक परिधानों के जरिए शहरवासियों को उत्सव मनाने का अवसर मिल रहा है।

