हिसार के मॉडल टाउन इलाके में घर में अकेली रह रही 75 वर्षीय संतोष की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के सनसनीखेज मामले में हिसार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रायपुर रोड स्थित रेलवे फाटक के पास हत्या के आरोपी एनकाउंटर कर दिया है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई है। आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया है। बता दें करीब एक सप्ताह पहले मॉडल टाउन में बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई थी। जांच में पता चला कि एक युवक हत्या से कुछ देर पहले घर में जाता दिखा था। इसके बाद पुलिस ने जांच की तो आरोपी के बारे में गहन सुराग मिले। इसके बाद पुलिस की टीम लगातार आरोपी का पीछा कर रही थी।

