सहवाग के बेटे आर्यवीर ने 173 रन बनाए:19 चौके-8 छक्के लगाए, वीनू मांकड़ ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेली कप्तानी पारी

सहवाग के बेटे आर्यवीर ने 173 रन बनाए:19 चौके-8 छक्के लगाए, वीनू मांकड़ ट्रॉफी में दिल्ली के लिए खेली कप्तानी पारी

पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने शुक्रवार को वीनू मांकड़ ट्रॉफी में दिल्ली U-19 की ओर से 173 रन की पारी खेली। वे दिल्ली U-19 के कप्तान भी हैं। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चंडीगढ़ U-19 के खिलाफ हुए मैच में आर्यवीर ने 143 गेंदों पर 19 चौके और 8 छक्के लगाए। दिल्ली ने 50 ओवर में 289 रन बनाए, हालांकि चंडीगढ़ ने 41.3 ओवर में 5 विकेट खोकर यह टारगेट चेज कर लिया। भारत के लिए पिछले महीने अंडर-19 डेब्यू किया कूच बिहार ट्रॉफी में 297 रन बनाए थे आर्यवीर सहवाग ने दिल्ली प्रीमियर लीग के 2026 सीजन में वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए खेला। उन्होंने 2 मैचों में 24 रन बनाए। वे इससे पहले 2024 में कूच बिहार ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ 297 रन की पारी खेलकर चर्चा में आए थे। वीनू मांकड़ के नाम पर ट्रॉफी वीनू मांकड़ ट्रॉफी BCCI की ओर से कराई जाने वाली अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट है। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों और क्रिकेट संघों की अंडर-19 टीमें हिस्सा लेती हैं। यह टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाता है। इसका नाम भारत के पूर्व क्रिकेटर वीनू मांकड़ के नाम पर रखा गया है। द्रविड़ के दोनों बेटे भी क्रिकेट में करियर बना रहे राहुल द्रविड़ के दोनों बेटे समित और अन्वय द्रविड़ क्रिकेट में अपना करियर बना रहे हैं। दोनों कर्नाटक के अलग-अलग एज कैटेगरी में खेलते हैं। ——————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भुवनेश्वर 4 साल बाद कल T20i खेल सकते हैं:अर्शदीप की चोट के कारण टीम में शामिल, कल बेंगलुरु में वेस्टइंडीज से मैच तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को बेंगलुरु में होने वाले पांचवें टी-20 मैच में खेल सकते हैं। अर्शदीप सिंह को कंधे में चोट लग गई है। इस वजह से भुवी को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। भारत-वेस्टइंडीज सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर है। पूरी खबर पढ़ें… पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर ने शुक्रवार को वीनू मांकड़ ट्रॉफी में दिल्ली U-19 की ओर से 173 रन की पारी खेली। वे दिल्ली U-19 के कप्तान भी हैं। आंध्र प्रदेश के विजयनगरम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में चंडीगढ़ U-19 के खिलाफ हुए मैच में आर्यवीर ने 143 गेंदों पर 19 चौके और 8 छक्के लगाए। दिल्ली ने 50 ओवर में 289 रन बनाए, हालांकि चंडीगढ़ ने 41.3 ओवर में 5 विकेट खोकर यह टारगेट चेज कर लिया। भारत के लिए पिछले महीने अंडर-19 डेब्यू किया कूच बिहार ट्रॉफी में 297 रन बनाए थे आर्यवीर सहवाग ने दिल्ली प्रीमियर लीग के 2026 सीजन में वेस्ट दिल्ली लायंस के लिए खेला। उन्होंने 2 मैचों में 24 रन बनाए। वे इससे पहले 2024 में कूच बिहार ट्रॉफी में मेघालय के खिलाफ 297 रन की पारी खेलकर चर्चा में आए थे। वीनू मांकड़ के नाम पर ट्रॉफी वीनू मांकड़ ट्रॉफी BCCI की ओर से कराई जाने वाली अंडर-19 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट है। इसमें देश के अलग-अलग राज्यों और क्रिकेट संघों की अंडर-19 टीमें हिस्सा लेती हैं। यह टूर्नामेंट 50 ओवर के फॉर्मेट में खेला जाता है। इसका नाम भारत के पूर्व क्रिकेटर वीनू मांकड़ के नाम पर रखा गया है। द्रविड़ के दोनों बेटे भी क्रिकेट में करियर बना रहे राहुल द्रविड़ के दोनों बेटे समित और अन्वय द्रविड़ क्रिकेट में अपना करियर बना रहे हैं। दोनों कर्नाटक के अलग-अलग एज कैटेगरी में खेलते हैं। ——————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भुवनेश्वर 4 साल बाद कल T20i खेल सकते हैं:अर्शदीप की चोट के कारण टीम में शामिल, कल बेंगलुरु में वेस्टइंडीज से मैच तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार वेस्टइंडीज के खिलाफ शनिवार को बेंगलुरु में होने वाले पांचवें टी-20 मैच में खेल सकते हैं। अर्शदीप सिंह को कंधे में चोट लग गई है। इस वजह से भुवी को स्क्वॉड में शामिल किया गया है। भारत-वेस्टइंडीज सीरीज अभी 2-2 की बराबरी पर है। पूरी खबर पढ़ें…

​स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *