मौत से पहले इंजीनियर ने HOD से की थी बात:बोला-4 दिन की छुट्टी चाहिए, पत्नी से झगड़ा था; फरीदाबाद में 6 दिन बाद लाश मिली

मौत से पहले इंजीनियर ने HOD से की थी बात:बोला-4 दिन की छुट्टी चाहिए, पत्नी से झगड़ा था; फरीदाबाद में 6 दिन बाद लाश मिली

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में क्वालिटी इंजीनियर पंकज राणा की मौत में कई नए खुलासे हुए हैं। पंकज 8 अक्टूबर को घर से ऑफिस जाने की बात कहकर निकला था, लेकिन कंपनी नहीं पहुंचा। ऑफिस से फोन आने पर उसने एचओडी (हेड ऑफ डिपार्टमेंट) से 11 अक्टूबर तक छुट्टी मांगी और सोमवार को काम पर लौटने की बात कही थी। इसके बावजूद वह ऑफिस नहीं पहुंचा। 14 अक्टूबर को उसका शव सहकर्मी शैलेन्द्र के कमरे में पंखे से लटका मिला। पुलिस सूत्रों के अनुसार, पत्नी के साथ भी उसका विवाद चल रहा था और उसका झगड़ा होता रहता था। पुलिस अभी शैलेन्द्र की तलाश में है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का भी इंतजार है। इसके बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद और कटर से काटकर दरवाजे को खोला गया था। इसके बाद से उसका साथी शैलेन्द्र फरार है। जानिए पुलिस ने क्या नए खुलासे किए… ऑफिस से फोन आने पर मांगी थी छुट्टी पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पंकज के ऑफिस नहीं पहुंचने पर HOD ने उसे फोन किया था। इस दौरान उसने रविवार तक छुट्टी मांगने और सोमवार को ऑफिस आने की बात कही थी। हालांकि, वह इसके बाद भी ऑफिस नहीं पहुंचा। पंकज के भाई भारत का आरोप है कि कंपनी के लोगों को उसके बारे में जानकारी थी, लेकिन परिवार को कोई जानकारी नहीं दी गई। घर से निकलने के बाद सहकर्मी के कमरे पर पहुंचा परिजनों के मुताबिक, पंकज के घर में पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वह 8 अक्टूबर को घर से निकलने के बाद सहकर्मी शैलेन्द्र के कमरे पर पहुंच गया था। इस दौरान उसने परिवार के फोन का भी जवाब नहीं दिया। परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। खाना लेने गया था शैलेन्द्र, लौटने पर बंद मिला कमरा पुलिस सूत्रों के मुताबिक, 14 अक्टूबर को पंकज ने शैलेन्द्र को अपनी बाइक देकर खाना लेने भेजा था। दोनों के शराब पीने की बात भी सामने आई है। शैलेन्द्र जब वापस लौटा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने कटर से दरवाजा खुलवाया तो अंदर पंकज का शव फंदे से लटका मिला। इसके बाद शैलेन्द्र ने पंकज के दोस्त तरुण को फोन कर घटना की जानकारी दी। तरुण ने परिवार को सूचना दी। पत्नी से विवाद की बात भी आई सामने पुलिस सूत्रों के मुताबिक, पंकज पर परिवार की जिम्मेदारी थी। शादी के बाद उसके दो बच्चे हैं, एक बेटा और एक बेटी। पिछले कुछ समय से पत्नी के साथ उसका विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि इस वजह से वह परेशान था। वहीं, पंकज के भाई भारत का आरोप है कि कंपनी के लोगों को उसके बारे में पूरी जानकारी थी, लेकिन किसी ने भी परिवार को इसकी जानकारी नहीं दी। पुलिस को शैलेन्द्र से पूछताछ का इंतजार आईएमटी चौकी इंचार्ज के मुताबिक, घटनास्थल पर कमरा अंदर से बंद मिला था और पंकज का शव फंदे से लटका हुआ था। अभी शैलेन्द्र से पूछताछ नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, शैलेन्द्र अपने गांव गया हुआ है। उसके लौटने के बाद पूछताछ की जाएगी। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। 8 अक्टूबर को घर से निकला, 14 अक्टूबर को मिला शव बल्लभगढ़ के आदर्श नगर निवासी 31 वर्षीय पंकज राणा आईएमटी स्थित ताजू फोर्जिंग कंपनी में क्वालिटी इंजीनियर था। वह कई साल से कंपनी में काम कर रहा था। 8 अक्टूबर की सुबह वह घर से ऑफिस जाने की बात कहकर निकला, लेकिन ऑफिस नहीं पहुंचा। 14 अक्टूबर को उसका शव दोस्त और सहकर्मी शैलेन्द्र के कमरे में पंखे से लटका मिला।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *