BCCI के पूर्व चीफ सिलेक्टर और क्रिकेटर चेतन शर्मा ने BCCI से गेंदबाजों के लिए मददगार पिचें बनाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा- ‘टी-20 क्रिकेट में बल्लेबाजों के अनुकूल पिचों से बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बिगड़ रहा है।’ चेतन ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा- ‘मैं मानता हूं कि गेंदबाज रन देने के लिए मैदान पर आते हैं। लेकिन उन्हें इतना मत मारिए कि वे दोबारा मैदान पर आना ही न चाहें।’ गेंद और बल्ले के बीच संतुलन जरूरी चेतन ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट में भी ऐसी पिचें होनी चाहिए, जिन पर गेंदबाज अटैकिंग बल्लेबाजों का मुकाबला कर सकें। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजों की मददगार पिचों की तरह इंटरनेशल में भी ऐसी पिचें तैयार करने पर जोर दिया। भारत-वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज में 98 छक्के और 104 चौके लगे टी-20 के साथ रेड-बॉल क्रिकेट पर भी जोर चेतन शर्मा ने जमीनी स्तर पर टी-20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता को स्वीकार किया। हालांकि, उन्होंने युवा खिलाड़ियों के विकास के लिए रेड-बॉल क्रिकेट को जरूरी बताया। उन्होंने कहा- ‘मैं पुराने विचारों वाला व्यक्ति हूं। मेरा मानना है कि रेड-बॉल क्रिकेट सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।’ चेतन के मुताबिक, खिलाड़ियों को रेड-बॉल क्रिकेट के मौके भी मिलने चाहिए। उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात ऐसे कई कोचों से हुई है, जो इस फॉर्मेट पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों को जो भी मौके मिल रहे हैं, उन्हें खेलना चाहिए। —————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत की हार पर भड़के सुनील गावस्कर:फुलटॉस डालकर पिच को दोष न दें, कैरेबियाई पेसर की खेल भावना पर सवाल उठाए दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार पर भड़क गए। उन्होंने कहा- ‘भारत की हार की वजह खराब गेंदबाजी थी, पिच नहीं।’ गावस्कर ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने कई फुलटॉस और खराब लेंथ की गेंदें डालीं। पूरी खबर पढ़ें… BCCI के पूर्व चीफ सिलेक्टर और क्रिकेटर चेतन शर्मा ने BCCI से गेंदबाजों के लिए मददगार पिचें बनाने के लिए कहा है। उन्होंने कहा- ‘टी-20 क्रिकेट में बल्लेबाजों के अनुकूल पिचों से बल्ले और गेंद के बीच संतुलन बिगड़ रहा है।’ चेतन ने नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान कहा- ‘मैं मानता हूं कि गेंदबाज रन देने के लिए मैदान पर आते हैं। लेकिन उन्हें इतना मत मारिए कि वे दोबारा मैदान पर आना ही न चाहें।’ गेंद और बल्ले के बीच संतुलन जरूरी चेतन ने कहा कि इंटरनेशनल क्रिकेट में भी ऐसी पिचें होनी चाहिए, जिन पर गेंदबाज अटैकिंग बल्लेबाजों का मुकाबला कर सकें। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में गेंदबाजों की मददगार पिचों की तरह इंटरनेशल में भी ऐसी पिचें तैयार करने पर जोर दिया। भारत-वेस्टइंडीज टी-20 सीरीज में 98 छक्के और 104 चौके लगे टी-20 के साथ रेड-बॉल क्रिकेट पर भी जोर चेतन शर्मा ने जमीनी स्तर पर टी-20 क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता को स्वीकार किया। हालांकि, उन्होंने युवा खिलाड़ियों के विकास के लिए रेड-बॉल क्रिकेट को जरूरी बताया। उन्होंने कहा- ‘मैं पुराने विचारों वाला व्यक्ति हूं। मेरा मानना है कि रेड-बॉल क्रिकेट सभी के लिए बहुत महत्वपूर्ण है।’ चेतन के मुताबिक, खिलाड़ियों को रेड-बॉल क्रिकेट के मौके भी मिलने चाहिए। उन्होंने बताया कि उनकी मुलाकात ऐसे कई कोचों से हुई है, जो इस फॉर्मेट पर ध्यान दे रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि खिलाड़ियों को जो भी मौके मिल रहे हैं, उन्हें खेलना चाहिए। —————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत की हार पर भड़के सुनील गावस्कर:फुलटॉस डालकर पिच को दोष न दें, कैरेबियाई पेसर की खेल भावना पर सवाल उठाए दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार पर भड़क गए। उन्होंने कहा- ‘भारत की हार की वजह खराब गेंदबाजी थी, पिच नहीं।’ गावस्कर ने कहा कि भारतीय गेंदबाजों ने कई फुलटॉस और खराब लेंथ की गेंदें डालीं। पूरी खबर पढ़ें…
स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

