IND vs WI: क्‍या बेंगलुरु में अपने सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड तोड़कर भारत रचेगा इतिहास? यहां पढ़ें एम चिन्‍नास्‍वामी की पिच रिपोर्ट

IND vs WI: क्‍या बेंगलुरु में अपने सबसे बड़े टोटल का रिकॉर्ड तोड़कर भारत रचेगा इतिहास? यहां पढ़ें एम चिन्‍नास्‍वामी की पिच रिपोर्ट

India vs West Indies 5th T20I Pitch Report: हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में वेस्टइंडीज ने चौथा मुकाबला 24 रन से जीतकर पांच टी20 सीरीज को 2-2 से बराबरी पर ला दिया है। अब 5वां और आखिरी टी20 शनिवार 17 अक्टूबर को बेंगलुरु के एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। जहां टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्‍यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भारत के नाम ही दर्ज है। क्‍या भारत अपने इस रिकॉर्ड को और भी बेहतर कर पाएगा? आइये इस मैच से पहले आपको एम चिन्‍नास्‍वामी की पिच रिपोर्ट के साथ यहां के आंकड़ों के बारे में बताते हैं।

एम चिन्‍नास्‍वामी की पिच रिपोर्ट

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच की बात करें तो यहां हमेशा से बैटिंग विकेट रही हैं। आईपीएल में यहां अक्‍सर 200 से अधिक विकेट बनते रहे हैं। हालांकि टी20 इंटरनेशनल में सिर्फ तीन बार ही 200 का आंकड़ा पार हुआ है और उसमें भी दो बार भारत ने ही किया है। यहां पिच से शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, लेकिन उसके बाद बल्‍लेबाजों का बोलबाला रहा है। मैदान छोटा होने के चलते यहां चौकों-छक्‍कों की बारिश देखने को मिल सकती है। लेकिन, ओस के चलते यहां टॉस सबसे बड़ा फैक्‍टर होगा। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले फील्डिंग करना पसंद करती है।

बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी20 इंटरनेशनल के सबसे बड़े स्कोर

टीम स्कोर ओवर रन रेट पारी विपक्षी टीम नतीजा तारीख
अफगानिस्तान 212/6 20 10.60 दूसरी भारत टाई 17 जनवरी 2024
भारत 212/4 20 10.60 पहली अफगानिस्तान टाई 17 जनवरी 2024
भारत 202/6 20 10.10 पहली इंग्लैंड जीत 1 फरवरी 2017
ऑस्ट्रेलिया 194/3 19.4 9.86 दूसरी भारत जीत 27 फरवरी 2019
भारत 190/4 20 9.50 पहली ऑस्ट्रेलिया हार 27 फरवरी 2019
भारत 160/8 20 8.00 पहली ऑस्ट्रेलिया जीत 3 दिसंबर 2023
ऑस्ट्रेलिया 157/7 18.3 8.48 दूसरी बांग्लादेश जीत 21 मार्च 2016
बांग्लादेश 156/5 20 7.80 पहली ऑस्ट्रेलिया हार 21 मार्च 2016
ऑस्ट्रेलिया 154/8 20 7.70 दूसरी भारत हार 3 दिसंबर 2023
भारत 146/7 20 7.30 पहली बांग्लादेश जीत 23 मार्च 2016

भारतीय टीम

संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, वैभव सूर्यवंशी और कुलदीप यादव।

वेस्‍टइंडीज की टीम

शाई होप (कप्तान) (विकेट कीपर), ज्वेल एंड्रयू, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेस, कीमो पॉल, शमर स्प्रिंगर, गुडाकेश मोटी, शमर जोसेफ, कामिल पूरन, क्वेंटिन सैम्पसन, अकील हुसैन और आमिर जांगू।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *