सिटी रिपोर्टर | बीहट राजकीयकृत मध्य विद्यालय बीहट में विद्यार्थियों ने गणित और विज्ञान के मॉडलों के जरिए अपनी रचनात्मकता, तार्किक क्षमता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। कक्षा छह से आठ तक के 40 विद्यार्थियों की सहभागिता से विद्यालय स्तरीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने पढ़ाई को प्रयोगों और रोजमर्रा की समस्याओं से जोड़कर अपनी समझ प्रस्तुत की। गणित विषय में कक्षा सात ए की जिज्ञासा और अनन्या का पूर्णांक बोर्ड गेम, कक्षा आठ बी की मीठी और प्रीति का ‘मेरी रजाई के डिजाइन’ तथा सुहानी का ‘मेरे स्कूल के सभागार की सजावट’ प्रमुख आकर्षण रहे। विज्ञान में कक्षा सात बी की गुंजन और नेहा का ‘कौन बनेगा पोषण एक्सपर्ट’, कक्षा आठ बी की माही का कैलाइडोस्कोप, शबनम का सप्तभुज बहुरूपदर्शक और कक्षा सात ए की प्रिया रानी व सृष्टि का ‘वन और हमारा जीवन’ मॉडल सराहनीय रहा। पर्यावरण अनुकूल सामग्री से मॉडल बनाने की सलाह कुंदन कुमार नवीन ने छात्रों को बड़ी जनसमस्याओं के वैज्ञानिक समाधान तलाशने और पर्यावरण अनुकूल सामग्री से मॉडल बनाने की सलाह दी। उन्होंने थर्मोकोल और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न्यूनतम रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित विद्यालय स्तरीय पीबीएल मेले के आयोजन में मध्य विद्यालय बीहट ने राज्य स्तर पर उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्रधानाध्यापक रंजन कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों में स्वतंत्र चिंतन, प्रयोगशीलता और समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विद्यार्थियों के प्रशिक्षण में शिक्षिका रूबी कुमारी और प्रीति कुमारी की विशेष भूमिका रही, जबकि शिक्षक गौरव रौशन ने तकनीकी मार्गदर्शन दिया। वरिष्ठ शिक्षिका अनुपमा सिंह ने कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन किया और गौरव रौशन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर शिक्षिका पूनम कुमारी, सीमा कुमारी व स्वयंसेवी शिक्षक अर्चना कुमारी मौजूद रहे। सिटी रिपोर्टर | बीहट राजकीयकृत मध्य विद्यालय बीहट में विद्यार्थियों ने गणित और विज्ञान के मॉडलों के जरिए अपनी रचनात्मकता, तार्किक क्षमता और वैज्ञानिक सोच का प्रदर्शन किया। कक्षा छह से आठ तक के 40 विद्यार्थियों की सहभागिता से विद्यालय स्तरीय प्रोजेक्ट बेस्ड लर्निंग (पीबीएल) प्रदर्शनी मेले का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने पढ़ाई को प्रयोगों और रोजमर्रा की समस्याओं से जोड़कर अपनी समझ प्रस्तुत की। गणित विषय में कक्षा सात ए की जिज्ञासा और अनन्या का पूर्णांक बोर्ड गेम, कक्षा आठ बी की मीठी और प्रीति का ‘मेरी रजाई के डिजाइन’ तथा सुहानी का ‘मेरे स्कूल के सभागार की सजावट’ प्रमुख आकर्षण रहे। विज्ञान में कक्षा सात बी की गुंजन और नेहा का ‘कौन बनेगा पोषण एक्सपर्ट’, कक्षा आठ बी की माही का कैलाइडोस्कोप, शबनम का सप्तभुज बहुरूपदर्शक और कक्षा सात ए की प्रिया रानी व सृष्टि का ‘वन और हमारा जीवन’ मॉडल सराहनीय रहा। पर्यावरण अनुकूल सामग्री से मॉडल बनाने की सलाह कुंदन कुमार नवीन ने छात्रों को बड़ी जनसमस्याओं के वैज्ञानिक समाधान तलाशने और पर्यावरण अनुकूल सामग्री से मॉडल बनाने की सलाह दी। उन्होंने थर्मोकोल और सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न्यूनतम रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित विद्यालय स्तरीय पीबीएल मेले के आयोजन में मध्य विद्यालय बीहट ने राज्य स्तर पर उदाहरण प्रस्तुत किया है। प्रधानाध्यापक रंजन कुमार ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि विद्यालय बच्चों में स्वतंत्र चिंतन, प्रयोगशीलता और समस्याओं का समाधान खोजने की क्षमता विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। विद्यार्थियों के प्रशिक्षण में शिक्षिका रूबी कुमारी और प्रीति कुमारी की विशेष भूमिका रही, जबकि शिक्षक गौरव रौशन ने तकनीकी मार्गदर्शन दिया। वरिष्ठ शिक्षिका अनुपमा सिंह ने कार्यक्रम का संचालन एवं संयोजन किया और गौरव रौशन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मौके पर शिक्षिका पूनम कुमारी, सीमा कुमारी व स्वयंसेवी शिक्षक अर्चना कुमारी मौजूद रहे।

