जींद में 55.20 ग्राम स्मैक सहित दो महिला तस्कर गिरफ्तार:किराये के घर के सामने चारपाई पर बैठी मिली; हांसी और कैथल निवासी

जींद में 55.20 ग्राम स्मैक सहित दो महिला तस्कर गिरफ्तार:किराये के घर के सामने चारपाई पर बैठी मिली; हांसी और कैथल निवासी

जींद पुलिस ने नशा तस्करी के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। दोनों रोहतक रोड स्थित विकास नगर में किराये पर रहती हैं। जब पुलिस ने छापा मारा दोनों घर के सामने गली में चारपाई पर बैठी थी। तलाशी के दौरान पुलिस को 55.20 ग्राम स्मैक मिली। आरोपियों की पहचान कैथल के सीवन निवासी नीलम और हांसी के सिसाय निवासी मूर्ति देवी के रूप में हुई है। आरोपी महिलाओं के खिलाफ शहर थाना पुलिस में केस दर्ज किया गया है। गुप्त सूचना पर की कार्रवाई शहर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि रोहतक रोड पुलिस चौकी को गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के बाद चौकी पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जहां एक घर के सामने चारपाई पर दो संदिग्ध महिलाएं बैठी मिली। पुलिस पूछता में पता चला कि मूल रूप से मूर्ति हांसी के सिसाय और नीलम कैथल के सीवन की रहने वाली हैं। दोनों विकास नगर में किराये पर रह रही हैं। साथियों का पता लगाने के प्रयास पुलिस ने संदिग्ध महिलाओं की तलाशी ली। तलाशी के दौरान मूर्ति के पास 19.70 और नीलम के पास 35.90 ग्राम स्मैक मिली। जिसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। अब पुलिस महिलाओं से पूछताछ कर रही है। जिससे यह पता लगाया जा सके कि पकड़ी गई महिलाओं ने स्मैक कहां से खरीदी थी। कब से नशा तस्करी के कारोबार से जुड़ी हुई हैं। किन- किन लोगों से इनके संपर्क है। जिससे नशा तस्करी और इसका सेवन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *