पसराहा में एनएच-31 पर दो बाइकों की टक्कर, एक गंभीर

पसराहा में एनएच-31 पर दो बाइकों की टक्कर, एक गंभीर

पसराहा | पसराहा क्षेत्र में एनएच-31 एक बार फिर सड़क दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है। पिछले तीन दिनों में इस मार्ग पर हुए हादसों में छह लोग घायल हो चुके हैं। सोमवार शाम पसराहा से नन्हकार जा रही बाइक की पथबंधु पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से सीधी टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बिहपुर नन्हकार निवासी ओपी दास के पुत्र अनंत कुमार रविदास के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि बाइक पर सवार महिला और उसके दोनों मासूम बच्चे पूरी तरह सुरक्षित बच गए। बच्चों की उम्र क्रमशः एक माह और डेढ़ वर्ष बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही घायल के परिजनों को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे पसराहा डायल 112 के एसआई नवीन कुमार और चालक चंदन ने बताया कि घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे घर भेज दिया गया। पसराहा | पसराहा क्षेत्र में एनएच-31 एक बार फिर सड़क दुर्घटनाओं का केंद्र बनता जा रहा है। पिछले तीन दिनों में इस मार्ग पर हुए हादसों में छह लोग घायल हो चुके हैं। सोमवार शाम पसराहा से नन्हकार जा रही बाइक की पथबंधु पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से सीधी टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में एक बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बिहपुर नन्हकार निवासी ओपी दास के पुत्र अनंत कुमार रविदास के रूप में हुई है। दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। राहत की बात यह रही कि बाइक पर सवार महिला और उसके दोनों मासूम बच्चे पूरी तरह सुरक्षित बच गए। बच्चों की उम्र क्रमशः एक माह और डेढ़ वर्ष बताई गई है। घटना की जानकारी मिलते ही घायल के परिजनों को सूचित किया गया। मौके पर पहुंचे पसराहा डायल 112 के एसआई नवीन कुमार और चालक चंदन ने बताया कि घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे घर भेज दिया गया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *