डांडिया प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस प्रथम, रेड हाउस दूसरे स्थान पर

डांडिया प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस प्रथम, रेड हाउस दूसरे स्थान पर

बेगूसराय | दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बीआर डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन और चार के विद्यार्थियों के लिए डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चारों सदनों के बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा, शानदार तालमेल और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से उत्सवी माहौल बना दिया। प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने प्रथम, रेड हाउस ने द्वितीय और ब्लू हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि येलो हाउस को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विद्यालय के प्राचार्य नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों की प्रस्तुतियों में उत्साह, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का सुंदर समन्वय देखने को मिला। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निवेदिता और अनुराधा ने निभाई। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य नीरज कुमार सिंह ने विजेता सदनों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम का सफल संचालन सीसीए इंचार्ज स्मिता कुमारी और पुष्पा झा के मार्गदर्शन में हुआ, जबकि मंच संचालन नक्श प्रकाश, दक्ष , चंक गौतम, सान्वी और उन्नति ने किया। बेगूसराय | दुर्गा पूजा के उत्साह के बीच बीआर डीएवी पब्लिक स्कूल में कक्षा तीन और चार के विद्यार्थियों के लिए डांडिया प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें चारों सदनों के बच्चों ने आकर्षक वेशभूषा, शानदार तालमेल और मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों से उत्सवी माहौल बना दिया। प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस ने प्रथम, रेड हाउस ने द्वितीय और ब्लू हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि येलो हाउस को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। विद्यालय के प्राचार्य नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों की प्रस्तुतियों में उत्साह, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का सुंदर समन्वय देखने को मिला। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका निवेदिता और अनुराधा ने निभाई। कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य नीरज कुमार सिंह ने विजेता सदनों को पुरस्कार प्रदान किए। कार्यक्रम का सफल संचालन सीसीए इंचार्ज स्मिता कुमारी और पुष्पा झा के मार्गदर्शन में हुआ, जबकि मंच संचालन नक्श प्रकाश, दक्ष , चंक गौतम, सान्वी और उन्नति ने किया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *