सतनाली में 250 मरीजों को मिला मुफ्त इलाज:SGT यूनिवर्सिटी ने लगाया कैंप, की गई दांतों की जांच, डॉक्टर बोले- नियमित देखभाल जरूरी

सतनाली में 250 मरीजों को मिला मुफ्त इलाज:SGT यूनिवर्सिटी ने लगाया कैंप, की गई दांतों की जांच, डॉक्टर बोले- नियमित देखभाल जरूरी

महेंद्रगढ़ के सतनाली में एक मुफ्त दंत चिकित्सा जांच शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों से SGT यूनिवर्सिटी ने यह शिविर आयोजित किया। इसमें करीब 250 मरीजों के दांतों की जांच की गई और उन्हें मुफ्त दवाइयां भी दी गईं। SGT यूनिवर्सिटी से आई 10 डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की जांच की। टीम ने दांतों की बीमारियों का इलाज और सलाह देने के साथ-साथ मुंह की साफ-सफाई और पायरिया से बचाव के बारे में भी जागरूक किया। मार्केट कमेटी के चेयरमैन ने जताया आभार इस तरह के कैंप से ग्रामीण इलाकों के उन लोगों को फायदा हुआ, जो आर्थिक तंगी या दूरी के कारण बड़े अस्पतालों में नहीं जा पाते। सतनाली मार्केट कमेटी के चेयरमैन भगीरथ और संजय राव रिवासा ने स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव और SGT यूनिवर्सिटी की टीम का धन्यवाद किया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *