लखनऊ में रोजगार कार्यशाला आयोजित:हुनर निखार आत्मनिर्भर बनने की सीख, विभिन्न करियर विकल्पों पर किया प्रेरित

लखनऊ में रोजगार कार्यशाला आयोजित:हुनर निखार आत्मनिर्भर बनने की सीख, विभिन्न करियर विकल्पों पर किया प्रेरित

लखनऊ में विज्ञान फाउंडेशन के परिवर्तन प्रोग्राम के तहत किशोरियों को रोजगार, फ्रीलांसिंग, स्वरोजगार और करियर विकास के अवसरों से जोड़ने के लिए वर्कशॉप आयोजित की गई। इसमें 40 किशोरियों ने हिस्सा लिया। वर्कशॉप में जेप्टो, अर्बन कंपनी, जेनेसिस, बैंकिंग, इनोव और ई-कॉमर्स क्षेत्र से जुड़े निजी संस्थानों के एचआर प्रोफेशनल्स और उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया। उन्होंने किशोरियों को उद्योग जगत की जरूरतों, करियर के विकल्पों और नौकरी पाने के रास्तों की जानकारी दी। कार्यक्रम में किशोरियों को अपनी कौशल क्षमता विकसित करने, विभिन्न करियर विकल्पों को समझने और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *