अय्यर टी-20 बैटर्स की रैंकिंग में चौथे नंबर पर आए:शतक लगाने का फायदा मिला, अब टॉप-4 में 3 भारतीय; पाकिस्तानी कप्तान नंबर-3 पर हैं

अय्यर टी-20 बैटर्स की रैंकिंग में चौथे नंबर पर आए:शतक लगाने का फायदा मिला, अब टॉप-4 में 3 भारतीय; पाकिस्तानी कप्तान नंबर-3 पर हैं

भारतीय टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर ICC की ताजा टी-20 बैटर्स रैंकिंग में चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 3 स्थान की छलांग लगाई है। 31 साल के अय्यर वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के पहले मैच में शतक लगाने का फायदा मिला। अय्यर ने लखनऊ में टी-20 इंटरनेशनल करियर का पहला शतक लगाया था। वहीं, ईशान किशन रैंकिंग में पहले और अभिषेक शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तीसरे स्थान पर हैं। इस तरह टॉप-4 में भारत के 3 बल्लेबाज शामिल हैं। बॉलिंग रैंकिंग में अक्षर पटेल 9वें नंबर पर टी-20 बॉलिंग रैंकिंग में भारत के अक्षर पटेल 649 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 9वें नंबर पर हैं। वे टॉप-10 में शामिल इकलौते भारतीय गेंदबाज हैं। अफगानिस्तान के राशिद खान 720 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के एडम जंपा 700 पॉइंट्स के साथ दूसरे और इंग्लैंड के आदिल राशिद 695 पॉइंट्स के साथ तीसरे नंबर पर हैं। पाकिस्तान के अबरार अहमद भी 695 पॉइंट्स के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। रोस्टन चेज टी-20 ऑलराउंडर्स में तीसरे नंबर पर वेस्टइंडीज के कप्तान रोस्टन चेज को टी-20 इंटरनेशनल गेंदबाजों और ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में फायदा हुआ है। वे गेंदबाजों की रैंकिंग में 24 स्थान ऊपर चढ़कर 23वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं, ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में 2 स्थान की छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर आ गए हैं। भारत के हार्दिक पंड्या 204 रेटिंग पॉइंट्स के साथ 8वें नंबर पर हैं। टेस्ट रैंकिंग में रेनशॉ को फायदा ऑस्ट्रेलिया ने डरबन में साउथ अफ्रीका को पहले टेस्ट में 214 रन से हराया। इसके बाद टेस्ट रैंकिंग में कई खिलाड़ियों को फायदा हुआ। ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू रेनशॉ ने पहली पारी में 190 और दूसरी पारी में 82 रन बनाए। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस प्रदर्शन के दम पर वह बल्लेबाजों की रैंकिंग में संयुक्त रूप से 49वें नंबर पर पहुंच गए। इससे पहले वह टॉप-100 से बाहर थे। हेजलवुड 7वें नंबर पर पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड को भी फायदा हुआ है। उन्होंने दूसरी पारी में 49 रन देकर 6 विकेट लिए। इसके बाद वह 2 स्थान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर पहुंच गए। मिचेल स्टार्क गेंदबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर बने हुए हैं। जडेजा टेस्ट ऑलराउंडरों में नंबर-1 भारत के रवींद्र जडेजा टेस्ट ऑलराउंडरों की रैंकिंग में पहले नंबर पर बने हुए हैं। साउथ अफ्रीका के वियान मुल्डर एक स्थान ऊपर चढ़कर चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *