पलवल में केंद्रीय मंत्री ने ली दिशा की बैठक:कृष्णपाल गुर्जर बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, गैरहाजिर अफसरों को नोटिस

पलवल में केंद्रीय मंत्री ने ली दिशा की बैठक:कृष्णपाल गुर्जर बोले- योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, गैरहाजिर अफसरों को नोटिस

पलवल में केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने बुधवार को जिला सचिवालय में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक ली। बैठक में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक में होडल विधायक हरेंद्र सिंह, पृथला विधायक रघुबीर सिंह तेवतिया, भाजपा जिलाध्यक्ष विपिन बैसला, डीसी डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर और एसपी दीप्ति गर्ग सहित कई अधिकारी मौजूद थे। हालांकि बैठक में कई विभागों के अधिकारी गैरहाजिर रहे। तय समय पर निर्णयों का पालन करने के निर्देश केंद्रीय राज्यमंत्री गुर्जर ने अधिकारियों को तय समय पर निर्णयों का पालन करने के निर्देश दिए, ताकि विकास कार्यों में तेजी आए। उन्होंने कहा कि दिशा बैठक का मकसद जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचाना है। बैठक से गैरहाजिर रहे अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। पृथला से कांग्रेस विधायक रघुबीर तेवतिया ने क्षेत्र की सड़कों की शिकायत की। इस पर गुर्जर ने कहा कि भाजपा सरकार बिना भेदभाव ‘सबका साथ-सबका विकास’ के सिद्धांत पर काम करती है। उन्होंने पृथला के समुचित विकास का भरोसा दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *