नूंह में स्मैक समेत दो युवक गिरफ्तार:बोलेरो में सवार होकर बेचने जा रहे, पुलिस को देखकर भागने की कोशिश

नूंह में स्मैक समेत दो युवक गिरफ्तार:बोलेरो में सवार होकर बेचने जा रहे, पुलिस को देखकर भागने की कोशिश

नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीएस स्टाफ की टीम ने दो युवकों को 265 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी बोलेरो गाड़ी में स्मैक बेचने के लिए जा रहे थे। पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में लेकर दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बीवां निवासी एक अन्य व्यक्ति से स्मैक लेकर आने की बात कही है। पुलिस ने नाकाबंदी कर पकड़ा सीएस स्टाफ इंचार्ज महेंद्र सिंह के अनुसार, 14 अक्टूबर को एसआई उपदेश कुमार को सूचना मिली थी कि बीवां निवासी अवेश और मुस्तकीम बोलेरो गाड़ी में स्मैक लेकर मुंडाका के रास्ते दौहा गांव में बेचने के लिए आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मुंडाका मोड़ के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद दिल्ली-अलवर रोड की तरफ से एक बोलेरो आती दिखाई दी। पुलिस ने गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो ड्राइवर ने गाड़ी वापस मोड़कर भागने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस टीम ने पीछा कर गाड़ी को रोक लिया। गाड़ी में अवेश और मुस्तकीम सवार मिले। बोलेरो की तलाशी में बरामद हुआ नशा ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तलाशी लेने पर बोलेरो में एक सफेद पॉलीथिन से 265 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पुलिस के अनुसार, आरोपी नशीले पदार्थ के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नहीं कर सके। बरामद स्मैक को सील कर पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्मैक बीवां निवासी परवेज उर्फ मुस्सी से लेकर आने की बात कही। एसआई उपदेश कुमार की शिकायत पर थाना फिरोजपुर झिरका में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब मामले में नशीले पदार्थ की आपूर्ति से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *