अभय उपाध्याय बने मिस्टर इंडिया:22 राज्यों के 150 से ज्यादा बॉडी बिल्डर्स ने लिया था हिस्सा

अभय उपाध्याय बने मिस्टर इंडिया:22 राज्यों के 150 से ज्यादा बॉडी बिल्डर्स ने लिया था हिस्सा

जयपुर में राजश्री बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन की ओर से ‘मिस्टर इंडिया 2026’ बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में अभय उपाध्याय बरेली जीत गए। मिस्टर इंडिया प्रतियोगिता में 22 राज्यों के 150 से ज्यादा बॉडी बिल्डर्स ने हिस्सा लिया था। जयपुर के निर्मला ऑडिटोरियम प्रताप नगर में 11 अक्टूबर को प्रतियोगिता आयोजित हुई थी। पहली बार IBBF द्वारा प्रतियोगिता जयपुर में आयोजित की गई थी। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में इंडियन बॉडी बिल्डिंग फैडरेशन के सचिव व जज सुरेश कदम रहे। प्रतियोगिता IBBF के मेंबर शिवराम थापा के सान्निध्य में हुई। इसमें 5 लाख विजेताओं को दिए गए। कार्यक्रम सयोजक नीरज टांक ने सभी प्रतिभागियों को मैडल, मोमेंटो और गिफ्ट दिए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वीरेंद्र जैन रहे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता रिटायर्ड आईएएस अजय सिंह चित्तौड़ा ने की। विशिष्ठ अतिथि के रूप में सिद्धांत शर्मा, कुणाल डीडवानिया, मनीष चौरसिया, इमरान कुरैशी, महेश शर्मा आदि मौजूद थे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *