वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी-सहायक निदेशक भर्ती एग्जाम कल से:16 अक्टूबर तक चलेंगे, एडमिट कार्ड अपलोड; एक घंटे पहले मिलेगी एंट्री

वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी-सहायक निदेशक भर्ती एग्जाम कल से:16 अक्टूबर तक चलेंगे, एडमिट कार्ड अपलोड; एक घंटे पहले मिलेगी एंट्री

राजस्थान लोक सेवा आंयोग (RPSC) की ओर से सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 13 से 16 अक्टूबर तक होगा। परीक्षा दो पारियों में सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तक होगी। परीक्षा सेंटर पर निर्धारित समय से एक घंटे पहले तक ही एंट्री मिलेगी। प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं। अभ्यर्थियों को पहचान के लिए परीक्षा सेंटर पर नवीनतम मूल रंगीन आधार कार्ड लेकर उपस्थित होना होगा। ओएमआर शीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड कर सकेंगे। एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन एप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है। यह है परीक्षा कार्यक्रम वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी भर्ती परीक्षा में फिजिक्स डिवीजन की परीक्षा 13 अक्टूबर प्रातः 10 से 12.30 बजे तक, बायोलॉजी डिवीजन, बैलिस्टिक डिवीजन की परीक्षा 13 अक्टूबर दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तक, डीएनए डिवीजन की परीक्षा 14 अक्टूबर प्रातः 10 से 12.30 बजे तक, केमिस्ट्री डिविजन की परीक्षा 14 अक्टूबर दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तक, नारकोटिक्स डिवीजन की परीक्षा 15 अक्टूबर प्रातः 10 से 12.30 बजे तक, सेरोलॉजी डिवीजन की परीक्षा 15 अक्टूबर दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तक तथा टॉक्सिकोलॉजी डिवीजन की परीक्षा 16 अक्टूबर प्रातः 10 से 12.30 बजे तक आयोजित की जाएगी। सहायक निदेशक (डीएनए डिवीजन) के पदों के लिए परीक्षा का आयोजन 13 अक्टूबर को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक किया जाएगा। एक घंटे पहले मिलेगी एन्ट्री एग्जाम सेंटर पर अभ्यर्थियों को एग्जाम शुरू होने के 60 मिनट पहले तक ही एंट्री दी जाएगी। कैंडिडेट्स को एग्जाम सेंटर पर ऑरिजनल आधार कार्ड लेकर जाना होगा। यदि मूल आधार कार्ड पर फोटो पुरानी अथवा अस्पष्ट है तो अन्य फोटो युक्त पहचान-पत्र, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस जिसमें नई और कलर फोटो स्पस्ष्ट रूप से हो, उसे लेकर एग्जाम सेंटर पर जा सकेंगे। इसके साथ ही कैंडिडेट्स को प्रवेश-पत्र पर नया रंगीन फोटो लगाना होगा। किसी के बहकावे में नहीं आएं आरपीएससी की ओर से आयोजित परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि किसी दलाल, मीडिएटर, या अपराधी के बहकावे में नहीं आएं। यदि कोई परीक्षा में पास कराने के नाम पर रिश्वत की मांग या अन्य कोई प्रलोभन व झांसा देता है तो प्रमाण सहित इस संबंध में जांच एजेंसी एवं आयोग कंट्रोल रूम नंबर 0145-2635200, 2635212 एवं 2635255 पर सूचित करें। परीक्षा में अनुचित साधन अपनाए जाने या अनुचित कार्यों में लिप्त होने पर राजस्थान सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों की रोकथाम के उपाय) अधिनियम, 2022 के तहत आजीवन कारावास, 10 करोड़ रुपए तक का जुर्माना और चल-अचल संपत्ति कुर्क कर जब्त की जा सकती है। …… पढें ये खबर भी… RPSC में अधिकारी के सामने बैठकर समस्या बता सकेंगे कैंडिडेट्स:हर 15 दिन में 30 अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा ऑफिस; जानिए- क्या होगा प्रोसेस राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में कैंडिडेट्स को भर्ती से संबंधित कोई समस्या होने पर वह अधिकारी के सामने बैठकर बता सकेंगे। हर महीने में 2 बार आयोग अध्यक्ष, मेंबर और अफसर कैंडिडेट्स की समस्याएं सुनेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने पर हर 15 दिन में करीब 30 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन होगा। RPSC ने इसी महीने के आखिर तक संवाद पोर्टल लॉन्च करने की प्लानिंग की है। (पूरी खबर पढें)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *