पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह IPL में दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट और बैटिंग कोच बन गए हैं। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसका ऐलान X पर किया। युवराज पहली बार किसी टीम की कोचिंग करेंगे। टीम के हेड कोच सौरव गांगुली हैं। युवराज 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले थे। उस समय फ्रेंचाइजी ने उन्हें 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह उस समय IPL इतिहास की सबसे बड़ी खिलाड़ी बोली थी। युवराज बोले- कोचिंग को लेकर जुनूनी हूं युवराज ने नई जिम्मेदारी पर कहा कि सौरव गांगुली के साथ खिलाड़ी के बजाय कोच के रूप में काम करना उनके लिए खास अनुभव होगा। युवराज के मुताबिक, कोचिंग ऐसा काम है, जिसे लेकर वह वास्तव में जुनूनी हैं और वह प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ काम शुरू करने के लिए उत्साहित हैं। भारत की दो वर्ल्ड कप जीत में निभाई अहम भूमिका पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह IPL में दिल्ली कैपिटल्स के असिस्टेंट और बैटिंग कोच बन गए हैं। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को इसका ऐलान X पर किया। युवराज पहली बार किसी टीम की कोचिंग करेंगे। टीम के हेड कोच सौरव गांगुली हैं। युवराज 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए खेले थे। उस समय फ्रेंचाइजी ने उन्हें 16 करोड़ रुपए में खरीदा था। यह उस समय IPL इतिहास की सबसे बड़ी खिलाड़ी बोली थी। युवराज बोले- कोचिंग को लेकर जुनूनी हूं युवराज ने नई जिम्मेदारी पर कहा कि सौरव गांगुली के साथ खिलाड़ी के बजाय कोच के रूप में काम करना उनके लिए खास अनुभव होगा। युवराज के मुताबिक, कोचिंग ऐसा काम है, जिसे लेकर वह वास्तव में जुनूनी हैं और वह प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के साथ काम शुरू करने के लिए उत्साहित हैं। भारत की दो वर्ल्ड कप जीत में निभाई अहम भूमिका
स्पोर्ट्स | दैनिक भास्कर

