गुरुग्राम में ट्रक पर 242 चालान पेंडिंग मिले:35.43 लाख रुपए जुर्माना बकाया; ट्रैफिक पुलिस ने किया इंपाउंड

गुरुग्राम में ट्रक पर 242 चालान पेंडिंग मिले:35.43 लाख रुपए जुर्माना बकाया; ट्रैफिक पुलिस ने किया इंपाउंड

गुरुग्राम में ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। मंगलवार को बिलासपुर चौक पर जांच के दौरान एक ट्रक पर 242 चालान लंबित मिले। इन चालानों पर कुल 35 लाख 43 हजार 800 रुपए का जुर्माना बकाया था। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस ने ट्रक को इंपाउंड कर लिया। पुलिस के अनुसार, लंबे समय से चालान का भुगतान नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य ट्रैफिक नियमों का पालन करवाना और वाहन चालकों को उनकी जिम्मेदारी के प्रति जागरूक करना है। जांच के दौरान सामने आया मामला 13 अक्टूबर को बिलासपुर चौक पर जोनल अधिकारी एएसआई प्रशांत वाहनों की नियमित जांच कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रक की जांच की गई तो उस पर मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की अलग-अलग धाराओं के तहत 242 चालान लंबित मिले। इन सभी चालानों की जुर्माना राशि 35 लाख 43 हजार 800 रुपए थी। लंबित चालानों पर पुलिस की कार्रवाई लंबित चालानों की संख्या और बकाया जुर्माने को देखते हुए पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए ट्रक को इंपाउंड कर लिया। पुलिस का कहना है कि चालान काटने का उद्देश्य केवल जुर्माना लगाना नहीं, बल्कि वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करना भी है। नियम तोड़ने वालों पर जारी रहेगी सख्ती ट्रैफिक पुलिस लंबे समय से चालान का भुगतान नहीं करने वाले वाहन चालकों पर नजर रख रही है। इसके लिए अलग-अलग स्थानों पर वाहनों की जांच की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपने लंबित चालानों का समय पर भुगतान करें, ताकि कानूनी कार्रवाई से बच सकें।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *