देवास के बालगढ़ रोड पर मंगलवार को एक खुले प्लॉट में ज्वलनशील कचरे का अवैध गोदाम मिला है। नगर निगम ने जांच के बाद इस गोदाम को सील कर दिया। यहां करीब 3 से 4 टन कचरा जमा था। जांच में पता चला कि गोदाम संचालक अभिजर भाई नागदा के पास इसे चलाने का कोई लाइसेंस या नगर निगम की अनुमति नहीं थी। गोदाम में 4 से 5 महिला मजदूर बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के कचरे के बीच काम कर रही थीं। नगर निगम आयुक्त दलीप कुमार के निर्देश पर मुख्य स्वच्छता निरीक्षक रवि गोयनार और शंकर सांगते ने यह कार्रवाई की। औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाला यह ज्वलनशील कचरा यहां इकट्ठा किया जा रहा था।

