बूढ़ी गंडक में जल लेने गया युवक डूबा:गहरे पानी में जाने से हादसा, परिजन इलाज के लिए ले गए

बूढ़ी गंडक में जल लेने गया युवक डूबा:गहरे पानी में जाने से हादसा, परिजन इलाज के लिए ले गए

बेगूसराय में दुर्गा पूजा के पहले दिन एक हादसा हुआ। कलश स्थापना के लिए बूढ़ी गंडक नदी से जल लेने गए 24 वर्षीय बादल कुमार गहरे पानी में डूब गए। यह घटना चांदपुरा वार्ड संख्या-11 के पत्थरा घाट पर हुई। बादल कुमार चांदपुरा वार्ड संख्या-9 निवासी मनोज साह के बेटे हैं। वे मां दुर्गा की पूजा के लिए कलश में जल लेने और स्नान करने घाट पर पहुंचे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे नदी के गहरे पानी में चले गए। युवक को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों में हलचल मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे बचाने की कोशिश की। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में खोजबीन शुरू की गई। काफी कोशिश के बाद बादल कुमार को पानी से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद युवक को निजी अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर के सीओ मनीष कुमार और नीमा चांदपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे की जानकारी ली। बेगूसराय में दुर्गा पूजा के पहले दिन एक हादसा हुआ। कलश स्थापना के लिए बूढ़ी गंडक नदी से जल लेने गए 24 वर्षीय बादल कुमार गहरे पानी में डूब गए। यह घटना चांदपुरा वार्ड संख्या-11 के पत्थरा घाट पर हुई। बादल कुमार चांदपुरा वार्ड संख्या-9 निवासी मनोज साह के बेटे हैं। वे मां दुर्गा की पूजा के लिए कलश में जल लेने और स्नान करने घाट पर पहुंचे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे नदी के गहरे पानी में चले गए। युवक को डूबता देख घाट पर मौजूद लोगों में हलचल मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे बचाने की कोशिश की। इसके बाद स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में खोजबीन शुरू की गई। काफी कोशिश के बाद बादल कुमार को पानी से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद युवक को निजी अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही सदर के सीओ मनीष कुमार और नीमा चांदपुरा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे की जानकारी ली।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *