सहरसा में 2 पक्षों के बीच हिंसक झड़प:आंगनबाड़ी केंद्र के शिलान्यास पर विवाद, 5 लोग जख्मी, अस्पताल में भर्ती

सहरसा में 2 पक्षों के बीच हिंसक झड़प:आंगनबाड़ी केंद्र के शिलान्यास पर विवाद, 5 लोग जख्मी, अस्पताल में भर्ती

सहरसा के बिहरा थाना इलाके में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इसमें 5 लोग जख्मी हुए, जिनका सहरसा सदर अस्पताल में इलाज जारी है। मारपीट का एक वीडियो भी शनिवार रात सामने आया है। पहले पक्ष के घायलों में आरण गांव निवासी कृष्ण कुमार कुंदन (51), अमित कुमार (30) और संजय कुमार (28) हैं। अतिक्रमण का विरोध करने पर किया हमला कुंदन ने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी केंद्र के शिलान्यास के दौरान पूर्व विधायक के बेटे अमरेंद्र और उनके भाई गौतम ने स्कूल प्रांगण पर अतिक्रमण का विरोध करने पर उन पर हमला किया। दूसरे पक्ष के घायलों में लिपिक अमरेंद्र कुमार (50) और गौतम कुमार (40) हैं। अमरेंद्र ने पहले पक्ष पर 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया, जिसे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। बिहरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि आवेदन नहीं मिला है। पुलिस जानकारी मिलने पर जांच कर कार्रवाई करेगी। सहरसा के बिहरा थाना इलाके में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इसमें 5 लोग जख्मी हुए, जिनका सहरसा सदर अस्पताल में इलाज जारी है। मारपीट का एक वीडियो भी शनिवार रात सामने आया है। पहले पक्ष के घायलों में आरण गांव निवासी कृष्ण कुमार कुंदन (51), अमित कुमार (30) और संजय कुमार (28) हैं। अतिक्रमण का विरोध करने पर किया हमला कुंदन ने आरोप लगाया कि आंगनबाड़ी केंद्र के शिलान्यास के दौरान पूर्व विधायक के बेटे अमरेंद्र और उनके भाई गौतम ने स्कूल प्रांगण पर अतिक्रमण का विरोध करने पर उन पर हमला किया। दूसरे पक्ष के घायलों में लिपिक अमरेंद्र कुमार (50) और गौतम कुमार (40) हैं। अमरेंद्र ने पहले पक्ष पर 5 लाख रुपए की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया, जिसे आरोपों को बेबुनियाद बताया है। बिहरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि आवेदन नहीं मिला है। पुलिस जानकारी मिलने पर जांच कर कार्रवाई करेगी।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *