कैमूर में हिट एंड रन सड़क हादसों के पीड़ितों को आर्थिक मदद मिल रही है। जिला परिवहन विभाग के अनुसार, 390 लोगों ने मुआवजे के लिए आवेदन किया। इनमें से 218 मामलों का निपटारा कर पीड़ितों के परिवारों को 4.36 करोड़ रुपए दिए गए हैं। शेष आवेदनों की जांच जारी है। जिला परिवहन पदाधिकारी ललित राही ने बताया कि 1 अप्रैल 2022 से लागू नियम के तहत, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत पर परिवार को 2 लाख और गंभीर घायल को 50 हजार रुपये का मुआवजा मिलता है। योजना का प्रचार भी हो रहा है। रोड सेफ्टी ऑडिट के दिए निर्देश हादसों को कम करने के लिए प्रशासन ने ज्यादा हादसे वाले इलाकों (ब्लैक स्पॉट) पर रोड सेफ्टी ऑडिट के निर्देश दिए। राष्ट्रीय उच्च पथ और पथ प्रमंडल भभुआ को इन जगहों पर सुरक्षा उपाय की जिम्मेदारी मिली है। हादसों की सही जानकारी दर्ज करने के लिए आई-रेड ऐप का इस्तेमाल हो रहा है। इससे दुर्घटना स्थल, पीड़ित और वाहन की जानकारी तुरंत दर्ज होती है, ताकि कारणों का पता लगाकर रोकथाम हो सके। कैमूर में हिट एंड रन सड़क हादसों के पीड़ितों को आर्थिक मदद मिल रही है। जिला परिवहन विभाग के अनुसार, 390 लोगों ने मुआवजे के लिए आवेदन किया। इनमें से 218 मामलों का निपटारा कर पीड़ितों के परिवारों को 4.36 करोड़ रुपए दिए गए हैं। शेष आवेदनों की जांच जारी है। जिला परिवहन पदाधिकारी ललित राही ने बताया कि 1 अप्रैल 2022 से लागू नियम के तहत, अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत पर परिवार को 2 लाख और गंभीर घायल को 50 हजार रुपये का मुआवजा मिलता है। योजना का प्रचार भी हो रहा है। रोड सेफ्टी ऑडिट के दिए निर्देश हादसों को कम करने के लिए प्रशासन ने ज्यादा हादसे वाले इलाकों (ब्लैक स्पॉट) पर रोड सेफ्टी ऑडिट के निर्देश दिए। राष्ट्रीय उच्च पथ और पथ प्रमंडल भभुआ को इन जगहों पर सुरक्षा उपाय की जिम्मेदारी मिली है। हादसों की सही जानकारी दर्ज करने के लिए आई-रेड ऐप का इस्तेमाल हो रहा है। इससे दुर्घटना स्थल, पीड़ित और वाहन की जानकारी तुरंत दर्ज होती है, ताकि कारणों का पता लगाकर रोकथाम हो सके।

