रतलाम में BJP के पिछडा मोर्चा जिला महामंत्री पर केस:दो बहनों ने थाने में खुद पर डीजल डाला था, माचिस जलाने के लिए उकसाने का आरोप

रतलाम में BJP के पिछडा मोर्चा जिला महामंत्री पर केस:दो बहनों ने थाने में खुद पर डीजल डाला था, माचिस जलाने के लिए उकसाने का आरोप

रतलाम के डीडी नगर थाने में दो बहनों के खुद पर डीजल डालने के मामले में पुलिस ने भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला महामंत्री चेतन टांक समेत 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोप है कि दोनों बहनों के खुद को आग लगाने की कोशिश के दौरान चेतन टांक वीडियो बना रहा था और उन्हें माचिस जलाने के लिए कह रहा था। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा, झूमाझटकी और आत्महत्या के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना शुक्रवार रात की है। दोनों बहनों ने पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाते हुए खुद पर डीजल डाल लिया था। पुलिस के मुताबिक, इस दौरान चेतन टांक और उसके भाई नीरज टांक ने उन्हें माचिस जलाने के लिए कहा। पुलिसकर्मियों ने माचिस छीनकर घटना रोकने की कोशिश की। इसी दौरान झूमाझटकी भी हुई। टीआई की शिकायत पर केस दर्ज डीडी नगर थाना प्रभारी अनुराग यादव की शिकायत के अनुसार, 9 अक्टूबर की शाम वह थाने में एक मामले की जांच कर रहे थे। इसी दौरान नीरज टांक, चेतन टांक, मुस्कान टांक और हर्षिता टांक थाने पहुंचे। उन्होंने अपने खिलाफ दर्ज एफआईआर पर कार्रवाई नहीं होने की बात कहते हुए हंगामा किया। झूमाझटकी में घायल हुए टीआई
शिकायत के मुताबिक, मुस्कान ने हरी कैन से खुद पर और अपनी बहन हर्षिता पर डीजल डाल लिया। इसके बाद हाथ में माचिस लेकर आत्महत्या करने की कोशिश की और पुलिस पर दबाव बनाया। हेड कॉन्स्टेबल कमल बघेल ने माचिस छीनने की कोशिश की। इसी दौरान मुस्कान ने थाना प्रभारी के साथ झूमाझटकी की और उनकी गर्दन पर हाथ मारा, जिससे नाखून से चोट लगी। टीआई के मुताबिक, कुछ देर बाद मुस्कान के पिता पवन टांक और भाई सावन टांक भी थाने पहुंचे। शिकायत में आरोप है कि सभी ने पुलिस पर दबाव बनाया और वहां मौजूद कर्मचारियों के सरकारी काम में बाधा डाली। चेतन टांक पर पहले से 10 केस पुलिस ने चेतन टांक, उसके भाई नीरज टांक, मुस्कान टांक, हर्षिता टांक, सावन टांक और पवन टांक के खिलाफ केस दर्ज किया है। सभी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 132, 121(1), 226 और 3(5) के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, चेतन टांक के खिलाफ पहले से 10 मामले दर्ज हैं। इनमें आर्म्स एक्ट और जुआ समेत अन्य मामले शामिल हैं। चार मामलों में वह दोषमुक्त हो चुका है, जबकि एक मामले में राजीनामा हुआ है। बाकी मामले विचाराधीन हैं। इस मामले से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… रतलाम के डीडी नगर थाने में शुक्रवार रात मुस्कान टांक और उसकी बहन ने खुद पर डीजल डाल लिया। युवतियों ने कहा- पड़ोसियों ने हमसे मारपीट की। घर के सामने बीयर की बोतलें फेंकी, लेकिन पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। हम मजबूर हो गए हैं। पूरी खबर पढ़ें…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *