तंबाकू के खिलाफ अभियान में नौ दुकानदारों से 2800 रुपए जुर्माना

तंबाकू के खिलाफ अभियान में नौ दुकानदारों से 2800 रुपए जुर्माना

सेन्हा|सेन्हा प्रखंड में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, खाद्य सुरक्षा विभाग, सेन्हा प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, श्रम विभाग, सेन्हा थाना प्रभारी, जिला सलाहकार राजू प्रमाणिक एवं विमलेश कुमार के संयुक्त दल द्वारा की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट, बक्सी डीपा, अरू,जेपी चौक तथा स्कूल के अगल-बगल स्थित 23 दुकानों की जांच की गई। इस दौरान कानून का उल्लंघन करने वाले कुल 9 दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए कुल 2800 रुपए का जुर्माना वसूला गया। छापेमारी के दौरान दुकानदारों, होटल, रेस्टोरेंट एवं किराना दुकान, पान दुकान आदि को प्रावधानों की जानकारी दी गई और तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य प्रभावों के प्रति सचेत किया गया। सेन्हा|सेन्हा प्रखंड में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत संयुक्त छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम, खाद्य सुरक्षा विभाग, सेन्हा प्रखंड विकास पदाधिकारी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, श्रम विभाग, सेन्हा थाना प्रभारी, जिला सलाहकार राजू प्रमाणिक एवं विमलेश कुमार के संयुक्त दल द्वारा की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निकट, बक्सी डीपा, अरू,जेपी चौक तथा स्कूल के अगल-बगल स्थित 23 दुकानों की जांच की गई। इस दौरान कानून का उल्लंघन करने वाले कुल 9 दुकानदारों पर कार्रवाई करते हुए कुल 2800 रुपए का जुर्माना वसूला गया। छापेमारी के दौरान दुकानदारों, होटल, रेस्टोरेंट एवं किराना दुकान, पान दुकान आदि को प्रावधानों की जानकारी दी गई और तंबाकू सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य प्रभावों के प्रति सचेत किया गया।  

​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *