भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा नगर परिषद के सफाईकर्मियों के बकाया वेतन को लेकर शुक्रवार को पुराने नगरपालिका कार्यालय में सामूहिक वार्ता हुई। नगर परिषद के उपाध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी, श्याम एसडब्ल्यूएम एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर, सिटी मैनेजर, झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की जिला शाखा लोहरदगा के अध्यक्ष महेश कुमार सिंह, तथा एजेंसी के सभी कर्मचारियों की मौजूदगी में वार्ता हुई। वार्ता में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वार्ता में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्याम एसडब्ल्यूएम एजेंसी अपने कर्मचारियों के खातों में तत्काल दो महीने का बकाया वेतन जमा करेगी। इसके बाद एजेंसी के खाते में दो महीने का अतिरिक्त वेतन आने पर कर्मचारियों को कुल चार महीने का बकाया वेतन दिया जाएगा। एजेंसी प्रबंधन को प्रत्येक माह नियमित रूप से वेतन भुगतान करना होगा। इन शर्तों पर सहमति बनने के बाद कर्मचारियों ने काम जारी रखने का निर्णय लिया। दशहरा पर्व को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों ने त्योहार तक काम जारी रखने पर सहमति जताई। इससे त्योहार के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। वार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। महासंघ के अनुसार, एजेंसी की ओर से वेतन भुगतान में लापरवाही के कारण कर्मचारियों को लगातार चार महीने तक वेतन नहीं मिल पाया। इससे नाराज कर्मचारी हड़ताल पर जाने को बाध्य हुए। कर्मचारियों की प्रमुख मांग बकाया वेतन का भुगतान और नियमित वेतन सुनिश्चित करना है। भास्कर न्यूज|लोहरदगा लोहरदगा नगर परिषद के सफाईकर्मियों के बकाया वेतन को लेकर शुक्रवार को पुराने नगरपालिका कार्यालय में सामूहिक वार्ता हुई। नगर परिषद के उपाध्यक्ष, कार्यपालक पदाधिकारी, श्याम एसडब्ल्यूएम एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर, सिटी मैनेजर, झारखंड राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ की जिला शाखा लोहरदगा के अध्यक्ष महेश कुमार सिंह, तथा एजेंसी के सभी कर्मचारियों की मौजूदगी में वार्ता हुई। वार्ता में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। वार्ता में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि श्याम एसडब्ल्यूएम एजेंसी अपने कर्मचारियों के खातों में तत्काल दो महीने का बकाया वेतन जमा करेगी। इसके बाद एजेंसी के खाते में दो महीने का अतिरिक्त वेतन आने पर कर्मचारियों को कुल चार महीने का बकाया वेतन दिया जाएगा। एजेंसी प्रबंधन को प्रत्येक माह नियमित रूप से वेतन भुगतान करना होगा। इन शर्तों पर सहमति बनने के बाद कर्मचारियों ने काम जारी रखने का निर्णय लिया। दशहरा पर्व को ध्यान में रखते हुए कर्मचारियों ने त्योहार तक काम जारी रखने पर सहमति जताई। इससे त्योहार के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था बनाए रखने में मदद मिलेगी। वार्ता सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। महासंघ के अनुसार, एजेंसी की ओर से वेतन भुगतान में लापरवाही के कारण कर्मचारियों को लगातार चार महीने तक वेतन नहीं मिल पाया। इससे नाराज कर्मचारी हड़ताल पर जाने को बाध्य हुए। कर्मचारियों की प्रमुख मांग बकाया वेतन का भुगतान और नियमित वेतन सुनिश्चित करना है।

