भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ अंचल में पदस्थापित अंचल निरीक्षक आलोक कुमार गुप्ता की सुपुत्री प्रिंसी गुप्ता ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। रांची स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित 9वें दीक्षांत समारोह के दौरान प्रिंसी गुप्ता को एमबीए (एग्री बिजनेस मैनेजमेंट) में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर मुख्य अतिथि, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के हाथों गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रिंसी गुप्ता ने एग्री बिजनेस के क्षेत्र में इस शानदार सफलता का श्रेय अपने पिता आलोक कुमार गुप्ता, माता, एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया है। दीक्षांत समारोह के दौरान गोल्ड मेडल मिलने पर पूरे धालभूमगढ़ अंचल कार्यालय, एवं स्थानीय ग्रामीणों में बेहद खुशी और उत्साह का माहौल है। अंचल निरीक्षक आलोक कुमार गुप्ता ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रिंसी ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। इस पर पूरे परिवार को गर्व है। क्षेत्र के लोगों व प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रिंसी गुप्ता को इस उत्कृष्ट सफलता पर बधाई दी है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़ धालभूमगढ़ अंचल में पदस्थापित अंचल निरीक्षक आलोक कुमार गुप्ता की सुपुत्री प्रिंसी गुप्ता ने अपनी उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। उन्होंने क्षेत्र और परिवार का नाम रोशन किया है। रांची स्थित बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित 9वें दीक्षांत समारोह के दौरान प्रिंसी गुप्ता को एमबीए (एग्री बिजनेस मैनेजमेंट) में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर मुख्य अतिथि, झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के हाथों गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रिंसी गुप्ता ने एग्री बिजनेस के क्षेत्र में इस शानदार सफलता का श्रेय अपने पिता आलोक कुमार गुप्ता, माता, एवं गुरुजनों के मार्गदर्शन और सहयोग को दिया है। दीक्षांत समारोह के दौरान गोल्ड मेडल मिलने पर पूरे धालभूमगढ़ अंचल कार्यालय, एवं स्थानीय ग्रामीणों में बेहद खुशी और उत्साह का माहौल है। अंचल निरीक्षक आलोक कुमार गुप्ता ने अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रिंसी ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। इस पर पूरे परिवार को गर्व है। क्षेत्र के लोगों व प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रिंसी गुप्ता को इस उत्कृष्ट सफलता पर बधाई दी है। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

