दिल्ली में दीया कुमारी ने किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व:‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और महिला सशक्तिकरण केंद्र की उपलब्धियां की साझा

दिल्ली में दीया कुमारी ने किया राजस्थान का प्रतिनिधित्व:‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ और महिला सशक्तिकरण केंद्र की उपलब्धियां की साझा

राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दी्या कुमारी ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अन्नपूर्णा देवी की अध्यक्षता में आयोजित विभागीय शिखर सम्मेलन में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान एवं ‘महिला सशक्तिकरण केंद्र’ (HEW) के क्रियान्वयन, उपलब्धियों और नवाचारों पर प्रस्तुतीकरण दिया। सम्मेलन में दीया कुमारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं एवं बालिकाओं के सशक्तिकरण के लिए संचालित योजनाओं और विभिन्न राज्यों में किए जा रहे प्रयासों को साझा किया। उन्होंने बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने, बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में किए जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। उपमुख्यमंत्री ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनभागीदारी और विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर भी अपने विचार प्रस्तुत किए। उन्होंने कहा कि महिलाओं एवं बालिकाओं तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने, उनमें अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उन्हें आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर जी, सभी राज्यों के माननीय महिला एवं बाल विकास मंत्री, विभागीय सचिव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *