जमुई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। नगर परिषद कार्यालय के समीप आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा की शुरुआत की। इसमें बिहार सरकार की मंत्री सह जमुई विधायक श्रेयसी सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय समेत जिले के पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सभा स्थल से निकली यात्रा कचहरी चौक और महाराजगंज होते हुए गांधी पुस्तकालय पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और देश के विकास के लिए किए गए कार्यों को लेकर नारे लगाए। यात्रा के दौरान आम लोगों की भी भीड़ नजर आई। देश को विकसित राष्ट्र बनाने का विजन मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गुजरात की सेवा से अपनी यात्रा शुरू की और संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए देश को विकसित राष्ट्र बनाने का विजन रखा। उनका प्रयास केवल भारत के विकास तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दुनिया के मानचित्र पर भारत की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में भी रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में न रुकने और न झुकने की भावना के साथ देश की सेवा की है। यह युवाओं और युवतियों के लिए सबसे बड़ा प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के संकल्प को लेकर देश आगे बढ़ रहा है। PM को 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के लिए दिया बधाई मंत्री ने कहा कि विकसित भारत-2047 की यात्रा को समृद्ध बिहार के संकल्प के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के लिए बधाई और धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत के लिए जो काम किए हैं और भविष्य के लिए जो विजन तय किया है, उसके साथ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता और देश का नागरिक खड़ा है। कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। जमुई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर बुधवार को ‘सेवा ज्योति यात्रा’ निकाली गई। नगर परिषद कार्यालय के समीप आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने यात्रा की शुरुआत की। इसमें बिहार सरकार की मंत्री सह जमुई विधायक श्रेयसी सिंह, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय समेत जिले के पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। सभा स्थल से निकली यात्रा कचहरी चौक और महाराजगंज होते हुए गांधी पुस्तकालय पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखा। कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और देश के विकास के लिए किए गए कार्यों को लेकर नारे लगाए। यात्रा के दौरान आम लोगों की भी भीड़ नजर आई। देश को विकसित राष्ट्र बनाने का विजन मंत्री श्रेयसी सिंह ने कहा कि 7 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजनीतिक जीवन के 25 वर्ष पूरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गुजरात की सेवा से अपनी यात्रा शुरू की और संकल्प के साथ आगे बढ़ते हुए देश को विकसित राष्ट्र बनाने का विजन रखा। उनका प्रयास केवल भारत के विकास तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दुनिया के मानचित्र पर भारत की मजबूत पहचान बनाने की दिशा में भी रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में न रुकने और न झुकने की भावना के साथ देश की सेवा की है। यह युवाओं और युवतियों के लिए सबसे बड़ा प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत-2047 के संकल्प को लेकर देश आगे बढ़ रहा है। PM को 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के लिए दिया बधाई मंत्री ने कहा कि विकसित भारत-2047 की यात्रा को समृद्ध बिहार के संकल्प के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन के लिए बधाई और धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने भारत के लिए जो काम किए हैं और भविष्य के लिए जो विजन तय किया है, उसके साथ भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता और देश का नागरिक खड़ा है। कार्यक्रम में भाजपा के जिला पदाधिकारियों समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

