मंडला में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने नवरात्रि और दशहरा आयोजनों में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। संगठनों ने बुधवार को एसपी को ज्ञापन दिया और धार्मिक कार्यक्रमों में महिला सुरक्षा, CCTV निगरानी और आयोजकों के सत्यापन समेत कई इंतजाम करने को कहा। महिला सुरक्षा और CCTV बढ़ाने की मांग ज्ञापन में गरबा और अन्य आयोजनों में महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्था करने और कार्यक्रम स्थलों पर CCTV निगरानी बढ़ाने की मांग की गई है। आयोजकों, कलाकारों और कर्मचारियों का सत्यापन कराने को भी कहा गया है। प्रवेश-निकास और पार्किंग की अलग व्यवस्था संगठनों ने कार्यक्रम स्थलों पर प्रवेश और निकास के लिए अलग व्यवस्था करने की मांग की है। पर्याप्त पार्किंग और यातायात व्यवस्था बनाए रखने को भी कहा गया है, ताकि कार्यक्रमों के दौरान सड़क पर जाम की स्थिति न बने। नशे और हथियारों पर रोक की मांग ज्ञापन में शराब, नशीले पदार्थ और हथियारों को कार्यक्रम स्थलों पर ले जाने पर रोक लगाने की मांग की गई है। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली गतिविधियों पर कार्रवाई की बात भी कही गई है। सोशल मीडिया निगरानी बढ़ाने को कहा विहिप और बजरंग दल ने सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है, ताकि भड़काऊ सामग्री के प्रसार को रोका जा सके। संगठनों ने पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल और निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

