केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि यूजीसी कानून किसी भी हालत में लागू नहीं होगा। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि कसाई के श्राप देने से गाय नहीं मरती है। राहुल गांधी का तो दिमाग ही खराब है। ये लोग बांग्लादेशियों को वोटर बनाना चाहते हैं, जो होने नहीं दिया जाएगा। दरअसल, पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकार्य के मौके पर बेगूसराय में आज ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाकाल मंदिर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, विधायक कुंदन कुमार, विधान पार्षद सर्वेश कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन भी सुना। इसके बाद मंदिर के सामने बने महाकाल चौक पर सेवा ज्योति जलाई गई। ‘मोदी विरोधी कुछ लोग यूजीसी-यूजीसी चिल्ला रहे हैं’ गिरिराज सिंह ने कहा है कि मोदी विरोधी कुछ लोग यूजीसी-यूजीसी चिल्ला रहे हैं। मैं कह रहा हूं कि कौआ कान लेकर जा रहा है तो कौआ को मत देखिए, कान को देखिए। यूजीसी किसी हालत में लागू नहीं होगा। इसके लिए केस किसने किया था, हम लोगों ने इसके लिए कोर्ट में केस किया था और रुका भी है। मोदी विरोधी जो लोग हैं, वे सवर्ण और दलित, दलित और ओबीसी में मतभेद कराना चाहते हैं। राहुल गांधी के ये कहे जाने पर कि देशद्रोह के लिए नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार और मोहन भागवत के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि कसाई के श्राप देने से गाय नहीं मरती है, कुछ कसाई लोग हैं, जो चाहते हैं कि गाय मरे। हम गाय माता को पूजते हैं तो उस कसाई के श्राप देने से गाय नहीं मरेगी और न ही कुछ होगा। तेजस्वी यादव के प्रस्तावित गुस्सा यात्रा पर भी तंज कसा तेजस्वी यादव की ओर से प्रस्तावित 8 अक्टूबर को गुस्सा यात्रा निकाले जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि एसआईआर यात्रा में दो महीने तक वे खुद घूमे, एक और व्यक्ति (राहुल गांधी) को लेकर घूमे, जिसका दिल और दिमाग खराब है। लेकिन एक नाम भी चुनाव आयोग को नहीं दिए कि इनका नाम कट गया है, उनका नाम रहना चाहिए था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चाहे तेजस्वी हो या कांग्रेस, ये लोग बंग्लादेशी मुसलमान को वोट बैंक बनाना चाहते हैं। लेकिन जब तक एनडीए की सरकार है, तब तक दुनिया की कोई ताकत नहीं है जो बांग्लादेशियों को भारत में वोटर बना दे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे हुए हैं, इस मौके पर सेवा ज्योति यात्रा निकाली जा रही है। गिरिराज सिंह ने कहा कि मोदी जी ने जो कहा है, वो किया और उसके लिए संकल्पित होकर काम किया। उन्होंने कहा है कि भारत को उत्कृष्ट भारत आत्मनिर्भर भारत बनाएंगे। चाहे 25 करोड़ से अधिक गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर करना हो या 4 करोड़ से अधिक घर बनाना हो, 3 करोड़ घर अभी प्रक्रिया में है। ‘लोगों ने 77 साल में सबका साथ सबका विकास कहा, लेकिन किया नहीं’ गिरिराज सिंह ने कहा कि लोगों ने 77 साल में सबका साथ सबका विकास कहा, लेकिन किया नहीं। 2017 में कोर्ट ने नौकरियों में दलितों के प्रमोशन पर रोक लगाया था। लेकिन नरेंद्र मोदी ने कहा और यथास्थिति रखा। ओबीसी के लिए नरेंद्र मोदी ने ताकत दी, उसके पहले अगर कहे तो भारतीय जनता पार्टी के समर्थन वाली विश्वनाथ प्रताप सिंह की सरकार थी, जिन्होंने मंडल कमीशन लागू किया। मोदी जी ने ओबीसी के बच्चों को सभी शिक्षण संस्थान में नामांकन के लिए आरक्षित किया। जहां तक सवर्णों की बात है तो नरेंद्र मोदी ने गरीबों सवर्णों को भी आरक्षण दिया। मोदी ने कहा है सबका साथ सबका विकास। उनके लिए चार ही जाति महिला, गरीब, युवा और किसान, चाहे किसी धर्म के हो। 10 करोड़ किसानों के खाते में पैसा दिया, हिंदू मुसलमान सबके खाते में जा रहा है। मोदी जी का 25 साल मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक का हुआ है, वह तब तक सेवा करते रहेंगे जब तक भारत विकसित भारत नहीं बनेगा। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि यूजीसी कानून किसी भी हालत में लागू नहीं होगा। इसके साथ ही उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि कसाई के श्राप देने से गाय नहीं मरती है। राहुल गांधी का तो दिमाग ही खराब है। ये लोग बांग्लादेशियों को वोटर बनाना चाहते हैं, जो होने नहीं दिया जाएगा। दरअसल, पीएम मोदी के 25 साल के सेवाकार्य के मौके पर बेगूसराय में आज ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ और ‘सेवा ज्योति यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाकाल मंदिर कैंपस में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, विधायक कुंदन कुमार, विधान पार्षद सर्वेश कुमार और भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, समर्थक शामिल हुए। इस दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लाइव संबोधन भी सुना। इसके बाद मंदिर के सामने बने महाकाल चौक पर सेवा ज्योति जलाई गई। ‘मोदी विरोधी कुछ लोग यूजीसी-यूजीसी चिल्ला रहे हैं’ गिरिराज सिंह ने कहा है कि मोदी विरोधी कुछ लोग यूजीसी-यूजीसी चिल्ला रहे हैं। मैं कह रहा हूं कि कौआ कान लेकर जा रहा है तो कौआ को मत देखिए, कान को देखिए। यूजीसी किसी हालत में लागू नहीं होगा। इसके लिए केस किसने किया था, हम लोगों ने इसके लिए कोर्ट में केस किया था और रुका भी है। मोदी विरोधी जो लोग हैं, वे सवर्ण और दलित, दलित और ओबीसी में मतभेद कराना चाहते हैं। राहुल गांधी के ये कहे जाने पर कि देशद्रोह के लिए नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार और मोहन भागवत के खिलाफ कार्रवाई होगी। इस पर गिरिराज सिंह ने कहा कि कसाई के श्राप देने से गाय नहीं मरती है, कुछ कसाई लोग हैं, जो चाहते हैं कि गाय मरे। हम गाय माता को पूजते हैं तो उस कसाई के श्राप देने से गाय नहीं मरेगी और न ही कुछ होगा। तेजस्वी यादव के प्रस्तावित गुस्सा यात्रा पर भी तंज कसा तेजस्वी यादव की ओर से प्रस्तावित 8 अक्टूबर को गुस्सा यात्रा निकाले जाने पर गिरिराज सिंह ने कहा कि एसआईआर यात्रा में दो महीने तक वे खुद घूमे, एक और व्यक्ति (राहुल गांधी) को लेकर घूमे, जिसका दिल और दिमाग खराब है। लेकिन एक नाम भी चुनाव आयोग को नहीं दिए कि इनका नाम कट गया है, उनका नाम रहना चाहिए था। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चाहे तेजस्वी हो या कांग्रेस, ये लोग बंग्लादेशी मुसलमान को वोट बैंक बनाना चाहते हैं। लेकिन जब तक एनडीए की सरकार है, तब तक दुनिया की कोई ताकत नहीं है जो बांग्लादेशियों को भारत में वोटर बना दे। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे हुए हैं, इस मौके पर सेवा ज्योति यात्रा निकाली जा रही है। गिरिराज सिंह ने कहा कि मोदी जी ने जो कहा है, वो किया और उसके लिए संकल्पित होकर काम किया। उन्होंने कहा है कि भारत को उत्कृष्ट भारत आत्मनिर्भर भारत बनाएंगे। चाहे 25 करोड़ से अधिक गरीबों को गरीबी रेखा से ऊपर करना हो या 4 करोड़ से अधिक घर बनाना हो, 3 करोड़ घर अभी प्रक्रिया में है। ‘लोगों ने 77 साल में सबका साथ सबका विकास कहा, लेकिन किया नहीं’ गिरिराज सिंह ने कहा कि लोगों ने 77 साल में सबका साथ सबका विकास कहा, लेकिन किया नहीं। 2017 में कोर्ट ने नौकरियों में दलितों के प्रमोशन पर रोक लगाया था। लेकिन नरेंद्र मोदी ने कहा और यथास्थिति रखा। ओबीसी के लिए नरेंद्र मोदी ने ताकत दी, उसके पहले अगर कहे तो भारतीय जनता पार्टी के समर्थन वाली विश्वनाथ प्रताप सिंह की सरकार थी, जिन्होंने मंडल कमीशन लागू किया। मोदी जी ने ओबीसी के बच्चों को सभी शिक्षण संस्थान में नामांकन के लिए आरक्षित किया। जहां तक सवर्णों की बात है तो नरेंद्र मोदी ने गरीबों सवर्णों को भी आरक्षण दिया। मोदी ने कहा है सबका साथ सबका विकास। उनके लिए चार ही जाति महिला, गरीब, युवा और किसान, चाहे किसी धर्म के हो। 10 करोड़ किसानों के खाते में पैसा दिया, हिंदू मुसलमान सबके खाते में जा रहा है। मोदी जी का 25 साल मुख्यमंत्री से प्रधानमंत्री तक का हुआ है, वह तब तक सेवा करते रहेंगे जब तक भारत विकसित भारत नहीं बनेगा।

