ग्वालियर में जमीन विवाद में परिवार पर हमला:पति-पत्नी और बेटे को लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीटा; 5 पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

ग्वालियर में जमीन विवाद में परिवार पर हमला:पति-पत्नी और बेटे को लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से पीटा; 5 पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज

ग्वालियर में जमीन के मालिकाना हक को लेकर विवाद में पांच आरोपियों ने पति-पत्नी और उनके बेटे पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में मीरा, उनके पति नंदलाल और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना तिघरा थाना क्षेत्र की है। मीरा पत्नी नंदलाल कुशवाह ने बताया कि भयपुरा गांव के रघुनाथ, धर्मेन्द्र, सतबीर, लाल सिंह और नीलेश से उनकी पुरानी रंजिश है। आरोप है कि पांचों की लंबे समय से उनकी पुश्तैनी जमीन पर नजर है। इसी जमीन के विवाद को लेकर आरोपियों ने उनके परिवार पर हमला किया। पति-बेटे को घेरकर पीटा मीरा के अनुसार, आरोपी अचानक लाठी-डंडे और धारदार हथियार लेकर पहुंचे और उनके पति नंदलाल और बेटे को घेरकर हमला कर दिया। पति और बेटे को बचाने के लिए मीरा बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। हमले में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। धमकी देकर मौके से भागे शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर तिघरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया। गंभीर रूप से घायल पिता-पुत्र का इलाज जारी है। पांच नामजद आरोपियों पर केस तिघरा थाना पुलिस ने मीरा कुशवाह की शिकायत पर रघुनाथ, धर्मेन्द्र, सतबीर, लाल सिंह और नीलेश के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और जल्द गिरफ्तारी की बात कही है। गांव में पुलिस बल तैनात घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *