प्यार, मिस्ट्री या ऑब्सेशन? सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की ‘तू है मेरी किरण’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

प्यार, मिस्ट्री या ऑब्सेशन? सोनाक्षी सिन्हा-जहीर इकबाल की ‘तू है मेरी किरण’ का ट्रेलर हुआ रिलीज

Sonakshi Sinha And Zaheer Iqbal: सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘तू है मेरी किरण’ का ट्रेलर आज, 6 अक्टूबर को रिलीज हो गया है। रोमांस, मिस्ट्री और सस्पेंस से भरपूर इस फिल्म की कहानी को अब तक काफी हद तक पर्दे में रखा गया है। ऐसे में ट्रेलर में दोनों कलाकारों के किरदारों, उनके रिश्ते और कहानी में छिपे रहस्य की पहली बड़ी झलक देखने को मिलती है।

प्यार है या ऑब्सेशन?

मेकर्स ने ‘तू है मेरी किरण’ को रोमांटिक थ्रिलर के तौर पर पेश किया है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल के किरदारों के बीच का रिश्ता कहानी का अहम हिस्सा नजर आता है। ट्रेलर इस रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े करता है और कहानी में एक डार्क मोड़ की ओर भी इशारा करता है।

हालांकि फिल्म की कहानी से जुड़ी बड़ी जानकारियां अभी भी सामने नहीं आई हैं। यही वजह है कि ट्रेलर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने के साथ-साथ कहानी के रहस्य को बरकरार रखता है। आखिर दोनों किरदारों के बीच का रिश्ता महज प्यार है या इसके पीछे कोई और वजह छिपी है, इसका जवाब फिल्म में ही मिलेगा। बता दें,फिल्म का फर्स्ट लुक 1 अक्टूबर को सामने आया था। पोस्टर में सोनाक्षी और जहीर को एक रेस्टोरेंट में साथ देखा गया था। इसके साथ टैगलाइन दी गई थी, ‘उसे एक कनेक्शन मिला, उसे एक ऑब्सेशन मिला।’

ट्रेलर से मिले कहानी के सुराग

रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर से सोनाक्षी और जहीर के किरदारों को लेकर कुछ नए सुराग मिलते हैं। दोनों के रिश्ते के साथ-साथ कहानी में मौजूद मिस्ट्री और सस्पेंस को भी प्रमुखता दी गई है। हालांकि, मेकर्स ने कहानी का असली ट्विस्ट अभी पूरी तरह उजागर नहीं किया है।

अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘तू है मेरी किरण’ में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की कहानी किस मोड़ पर पहुंचती है और फिल्म का रहस्य दर्शकों को कितना चौंकाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *