Atlee on trolling wife his looks: तमिल प्रोडक्शन फिल्म ‘बथा’ (Bathha) की बंपर सफलता का जश्न मना रहे साउथ और बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर एटली (Atlee) एक बार फिर चर्चा में हैं। ‘बथा’ की सक्सेस मीट के दौरान एटली ने अपनी पर्सनल लाइफ, करियर के संघर्ष और सोशल मीडिया पर अपनी रंगत (Skin tone) व पत्नी प्रिया (Priya) के आउटफिट को लेकर हो रही ट्रोलिंग पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी (Anant Ambani) के साथ अपने गहरे और खास रिश्ते का भी खुलासा किया।

