हरमनप्रीत ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ी:उनकी अगुआई में भारत ने पहली बार महिला वर्ल्डकप जीता; स्मृति हो सकती हैं अगली कप्तान

हरमनप्रीत ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ी:उनकी अगुआई में भारत ने पहली बार महिला वर्ल्डकप जीता; स्मृति हो सकती हैं अगली कप्तान

हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई कप्तान बन सकती हैं। हरमनप्रीत के नाम कई रिकॉर्ड हैं। इनमें बतौर कप्तान भारत को पहला महिला वर्ल्ड कप जिताना शामिल है। उनकी कप्तानी में टीम ने 2012, 2016, 2022 और 2026 एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया। 2012 एशिया कप में हरमनप्रीत ने सिर्फ फाइनल में कप्तानी की थी। बाकी मैचों में मिताली राज ने टीम की कमान संभाली थी। हरमनप्रीत ने लिखा, आज मैं सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं। यह आसान फैसला नहीं है। इसमें सालों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल जुड़े हैं, जो जिंदगीभर मेरे साथ रहेंगे। हरमनप्रीत कौर के अचीवमेंट्स लगातार 2 बार एशियन गेम्स के गोल्ड जीते हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स में लगातार दो गोल्ड मेडल जीते हैं। भारत ने 2022 हांगझोउ एशियन गेम्स में श्रीलंका को हराकर पहला गोल्ड जीता था। इसके बाद 2026 नागोया एशियन गेम्स में भी टीम ने श्रीलंका को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। ————————– स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… वर्ल्डकप जिताने वाले सूर्या को रणजी में भी जगह नहीं टी-20 वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव को रणजी ट्रॉफी के ओपनिंग मैच के लिए मुंबई टीम में जगह नहीं मिली है। 42 बार की चैंपियन मुंबई 11 अक्टूबर से चंडीगढ़ के खिलाफ 4 दिवसीय मुकाबला खेलेगी। पूरी खबर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *