सिरोही के ब्यावर-पिंडवाड़ा फोरलेन पर मेडिकल कॉलेज के सामने बाइक फिसलने से मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। कैलाश नगर निवासी मोडाराम और उनकी मां मठरा देवी बाइक से सिरोही की ओर आ रहे थे। इसी दौरान बाइक अचानक बेकाबू होकर सड़क पर फिसल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस ने दोनों को प्राथमिक इलाज देकर सिरोही सरकारी अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। अचानक बिगड़ा बाइक का संतुलन जानकारी के अनुसार मोडाराम अपनी मां मठरा देवी के साथ बाइक से सिरोही की तरफ आ रहे थे। मेडिकल कॉलेज के सामने अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सड़क पर फिसल गई। हादसे में दोनों घायल हो गए। 108 टीम ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस पायलट जीवनलाल और मेल नर्स राजेश परमार मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को फर्स्ट एड देने के बाद सिरोही के सरकारी अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। मां की हालत गंभीर अस्पताल में डाॅक्टरों ने दोनों घायलों का इलाज शुरू किया। डॉक्टरों के अनुसार मठरा देवी की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि दोनों का इलाज जारी है। पुलिस ने बाइक हटवाई, परिजनों को दी सूचना हादसे की सूचना मिलने पर पहाड़ियों पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने सड़क पर पड़ी क्षतिग्रस्त बाइक को हटवाया और घायलों के परिजनों को सूचना दी।

