हिमाचल से 6-11 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी:4 दिन यलो अलर्ट, 50 KM की रफ्तर से चलेगा तूफान, कल्पा-केलांग में टूटा अक्टूबर की गर्मी का रिकॉर्ड

हिमाचल से 6-11 अक्टूबर तक बारिश-बर्फबारी:4 दिन यलो अलर्ट, 50 KM की रफ्तर से चलेगा तूफान, कल्पा-केलांग में टूटा अक्टूबर की गर्मी का रिकॉर्ड

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में सोमवार रात हल्की बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग (IMD) की माने तो राज्य में छह से नौ अक्टूबर तक कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। इन चार दिनों के लिए कुछ जिलों में तेज बारिश और तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मंगलवार को भी प्रदेश के सात जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में यलो अलर्ट दिया गया है। इसके बाद भी 10 और 11 अक्टूबर को कुछ एक स्थानों पर हल्की बारिश-बर्फबारी जारी रह सकती है। हालांकि इन दो दिनों के लिए कोई अलर्ट नहीं दिया गया। आज से तापमान में आएगी गिरावट मौसम विभाग के अनुसार बारिश और बर्फबारी के साथ प्रदेश के तापमान में भी गिरावट आएगी। अगले चार दिनों के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 2 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इससे अधिक ऊंचे क्षेत्रों में सुबह-शाम व रात में ठंड में इजाफा होगा। कल्पा में अक्टूबर में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड फिलहाल अभी राज्य के ज्यादातर शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। ठंडे क्षेत्रों कल्पा और केलांग में अक्टूबर की गर्मी ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। किन्नौर के कल्पा में सोमवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह अक्टूबर में अब तक का सर्वाधिक अधिकतम तापमान है। इससे पहले कल्पा में 5 अक्टूबर 2006 को 24.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज हुआ था। केलांग में भी आज तक का रिकॉर्ड मैक्समम टैम्परेचर इसी तरह लाहौल-स्पीति के केलांग में रविवार को अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी अक्टूबर में अब तक का सर्वाधिक तापमान है। इससे पहले केलांग में 1 अक्टूबर 2021 को 24.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकॉर्ड हुआ था। सोमवार को भी केलांग का अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री सेल्सियस रहा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *