सुधार गृह में जहां से भागे नाबालिग तस्वीरें आई सामने:240 बच्चों पर 20 सुरक्षाकर्मी, गुरूग्राम से एक बरामद किया, दो अभी भी फरार

सुधार गृह में जहां से भागे नाबालिग तस्वीरें आई सामने:240 बच्चों पर 20 सुरक्षाकर्मी, गुरूग्राम से एक बरामद किया, दो अभी भी फरार

फरीदाबाद के NIT क्षेत्र में बाल सुधार गृह के उस बाथरूम की खिड़की की तस्वीर सामने आई है जिससे निकलकर 17 साल के 3 नाबालिग बंदी फरार हो गए। शाम के समय जब 6 बजे सभी की गिनती की गई तो उनके गायब होने के पता चला। तीन मंजिला बने इस बाल सुधार गृह में 240 के करीब बच्चों के रखा गया है और जिसमें 20 सुरक्षाकर्मियों का पहरा रहता है। हांलाकि पुलिस करीब 40 घंटे बाद एक को क्राइम ब्रांच सेक्टर 48 की टीम ने गुरूग्राम में उसके घर के बरामद किया है। जिसको वापस बाल सुधार गृह लाया गया है। लेकिन अभी भी दो नाबालिग पुलिस की पकड़ से बाहर है। जिनकी बरामदगी के लिए क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की टीमें काम कर रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के मुताबिक दोनों किशोरों की तलाश जारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इससे पहले भी कई मालमों को लेकर बाल सुधार गृह चर्चा के केन्द्र बना रहा है। हाल में सुधार गृह के अंदर तलाशी अभियान चलाया गया था जिसमें तलाशी करने वाली टीम को अंदस के कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिली थी। इन वस्तुओं को सामान्य रेट से कहीं ज्यादा मंहगा बेचा जाता था। जिसको लेकर अभी जांच चली हुई है। इस घटना के बाद बाल सुधार गृह में सुरक्षा को कड़ा कर दिया गया है। सभी खिड़कियों की जांच की जा रही है। इसके अलावा दीवार पर लगी कांटो की तारों को भी जांचा जा रहा है। सूत्रों ने बताया कि मामले को लेकर सूरक्षा कर्मचारियों से पूछताछ की गई है। इसको लेकर जांच की जा रही है जिसमें लापरवाही मिलने पर कार्रवाही की जाएगी। खिड़की से जंगल लगी लोहे की सरिया निकाली 3 अक्तूबर को जिस जंग लगी खिड़की में से लोहे की सरिया निकाल कर ये नाबालिग भाग गए थे। उसकी तस्वीर सामने आई है जिसमें देख सकते है कि खिड़की के पूरे हिस्से पर काफी जंग लगा हुआ है। जंग लगा होने के कारण नाबालिग बंदियों ने सरिया निकाल लिया। जिसके बाद वो एक-एक करके नीचे उतरें। आमतौर पर इमारत के पीछे वाले हिस्से पर सुरक्षाकर्मीयों को द्वारा ध्यान नही दिया जाता है। करीब 12 फीट ऊंची दीवार पर तार डाला सूत्रों ने बताया कि बाथरूम से निकलने के बाद भागने के लिए उन्होंने वहीं पड़ी एक तार का प्रयोग किया। उन्होंने उस तार को दीवारा पर लगे कांटेदार तारों में उलझा लिया। जिसके बाद वह तीनों उसी तार के सहारे एक-एक करते चढ़े और पीछे की तरफ बनी नर्सरी से कूदकर फरार हो गये। इस दौरान वह बिना किसी की नजर में नर्सरी से बचकर निकल गए।
20 सुरक्षाकर्मचारियों की रहती है नजर सूत्रों के मुताबिक बाल सुधार गृह में 20 के करीब सुरक्षा कर्मी है। जो अलग-अलग शिफ्टो में काम करते है। 3 अक्तूबर को शाम के समय गेट बंद करने से पहले जब सभी की गिनती की गई तो उनको तीन के गायब होने के बारे में पता चला। इसके बाद सुधार गृह के सभी कमरों को चैक किया गया। लेकिन कोई कहीं नही मिला। जांच के दौरान पाया गया कि बाथरूम पर लगी खिड़की की सरिया टूटी हुई है। सुरक्षा कर्मीयों को वो तार भी बरामद हुआ जिसके सहारे वो करीब 12 फीट ऊंची दीवार को कूद गए थे। हत्या के मामलों में बाल सुधार गृह में रखे गए सुधार गृह से भागने वालों में तीन किशोर शामिल थे। इनमें से 2 बंदी वर्ष 2024 से यहां बंद थे, जबकि तीसरा साल 2025 से बाल सुधार गृह में आया था। तीनों नाबालिग अलग-अलग हत्या के मामलों में बाल सुधार गृह में रखे गए थे। तीनों की उम्र करीब 17 साल बताई जा रही है। पुलिस ने एक को पकड़ा,दो अभी भी फरार पुलिस प्रवक्ता यशपाल जानकारी देते हुए बताया कि फरार नाबालिगों में एक गुरुग्राम, दूसरा नूंह और तीसरा हिसार जिले का रहने वाला शामिल था। जिसमें से गुरुग्राम से उसके घर से पकड़ लिया गया है। सुधार गृह से भागने के बाद वह अपने घर पहुंच गया था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सुबह ही अपने घर पहुंचा था। सूत्रों का ये भी कहना है कि तीनों के काफी सफर पैदल की तय किया। पुलिस अब दूसरे नाबालिगों की तलाश कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *