ईरान (Iran) में आतंकी हमले (Terrorist ATtack) का मामला सामने आया है। यह घटना सिस्तान और बलूचिस्तान (Sistan and Baluchistan) प्रांत की है, जहाँ बांपुर-इरानशहर रूट पर स्थित नोकजू आउटपोस्ट से पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर आज, सोमवार, 5 अक्टूबर आतंकियों ने अचानक हमला कर दिया। आतंकियों ने पुलिस पेट्रोलिंग टीम पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इस आतंकी हमले में 2 पुलिसकर्मी मारे गए।
एक पुलिसकर्मी घायल
इस आतंकी हमले में एक अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गया है। घायल पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ उसका इलाज चल रहा है।
मारे गए पुलिसकर्मियों की तस्वीर आई सामने
आतंकी हमले में मारे गए दोनों पुलिसकर्मियों की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आ गई है। ईरानी न्यूज़ एजेंसी ने दोनों की तस्वीर शेयर की है।
आतंकियों की तलाश शुरू
पुलिस ने आसपास के इलाकों में आतंकियों की तलाश शुरू कर दी है। इस हमले के पीछे किस आतंकी संगठन का हाथ है, फिलहाल इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह खबर अपडेट हो रही है…

