मधुबनी, 5 अक्टूबर। मधुबनी सदर एसडीपीओ-1 अमित कुमार ने सोमवार की शाम 5 बजे मधुबनी शहर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित की। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान एसडीपीओ-1 अमित कुमार ने सभी थाना अध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष रूप से सक्रिय रहने का निर्देश दिया। उन्होंने शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने, अवैध शराब के कारोबार एवं तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा रात्रि गश्ती में तेजी लाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि रात्रि गश्ती के दौरान संवेदनशील एवं अपराध प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाए, ताकि आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। एसडीपीओ ने सभी थानों में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनका जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। गंभीर आपराधिक मामलों में जमानत पर बाहर आए अभियुक्तों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाकर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। एसडीपीओ-1 ने पूजा पंडालों, जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी बनाए रखने तथा विधि-व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न हो, इसके लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहे। मौके पर मधुबनी नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार, रहिका थाना अध्यक्ष, सकरी थाना अध्यक्ष, पंडौल थाना अध्यक्ष सहित अन्य थाना अध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारी एवं सर्किल इंस्पेक्टर उपस्थित थे। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसडीपीओ-1 अमित कुमार ने बैठक में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। मधुबनी, 5 अक्टूबर। मधुबनी सदर एसडीपीओ-1 अमित कुमार ने सोमवार की शाम 5 बजे मधुबनी शहर स्थित अपने कार्यालय कक्ष में मासिक क्राइम मीटिंग आयोजित की। बैठक में अनुमंडल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन तथा आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर पुलिस पदाधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान एसडीपीओ-1 अमित कुमार ने सभी थाना अध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों को अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए विशेष रूप से सक्रिय रहने का निर्देश दिया। उन्होंने शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराने, अवैध शराब के कारोबार एवं तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई करने तथा रात्रि गश्ती में तेजी लाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिया कि रात्रि गश्ती के दौरान संवेदनशील एवं अपराध प्रभावित क्षेत्रों पर विशेष नजर रखी जाए, ताकि आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। एसडीपीओ ने सभी थानों में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनका जल्द से जल्द निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। गंभीर आपराधिक मामलों में जमानत पर बाहर आए अभियुक्तों की गतिविधियों पर पैनी नजर रखने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने को कहा। इसके अलावा फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाकर उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार करने का भी निर्देश दिया गया। बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर भी विशेष चर्चा की गई। एसडीपीओ-1 ने पूजा पंडालों, जुलूस मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने, असामाजिक तत्वों पर निगरानी बनाए रखने तथा विधि-व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पर्व के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो और शांतिपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न हो, इसके लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहे। मौके पर मधुबनी नगर थाना अध्यक्ष मनोज कुमार, रहिका थाना अध्यक्ष, सकरी थाना अध्यक्ष, पंडौल थाना अध्यक्ष सहित अन्य थाना अध्यक्ष, पुलिस पदाधिकारी एवं सर्किल इंस्पेक्टर उपस्थित थे। बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए एसडीपीओ-1 अमित कुमार ने बैठक में दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी।

