जहानाबाद के यमुना-दरधा रिवर फ्रंट स्थित संगम घाट पर सोमवार को गंगा आरती का आयोजन किया गया। ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत डीएम छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर नगर परिषद जहानाबाद की ओर से कार्यक्रम कराया गया। बनारस से पहुंची विशेष टीम ने विधि-विधान के साथ आरती संपन्न कराई। दीपों की रोशनी और शंख ध्वनि से भक्तिमय हुआ घाट आरती के दौरान घाट पर दीपों की रोशनी और शंख ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए। सभी ने नदियों और अन्य जलस्रोतों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। नदी स्वच्छता को लेकर लोगों को किया जागरूक जिला गंगा समिति और नगर परिषद का मुख्य उद्देश्य नदी एवं जलस्रोतों की स्वच्छता को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना था। अधिकारियों ने लोगों से घाटों पर कचरा नहीं फेंकने और नदी को प्रदूषित होने से बचाने की अपील की। अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद कार्यक्रम में डीडीसी आदित्य कुमार पीयूष, एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता निपुण कुमारी, मुख्य पार्षद रूपा देवी, उप मुख्य पार्षद पिंटू रजक, वार्ड पार्षद संजय कुमार यादव, प्रकाश कुमार, नीरज कुमार हनी समेत कई लोग मौजूद रहे। जहानाबाद के यमुना-दरधा रिवर फ्रंट स्थित संगम घाट पर सोमवार को गंगा आरती का आयोजन किया गया। ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत डीएम छिरिङ वाई भूटिया के निर्देश पर नगर परिषद जहानाबाद की ओर से कार्यक्रम कराया गया। बनारस से पहुंची विशेष टीम ने विधि-विधान के साथ आरती संपन्न कराई। दीपों की रोशनी और शंख ध्वनि से भक्तिमय हुआ घाट आरती के दौरान घाट पर दीपों की रोशनी और शंख ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में आम लोग भी शामिल हुए। सभी ने नदियों और अन्य जलस्रोतों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। नदी स्वच्छता को लेकर लोगों को किया जागरूक जिला गंगा समिति और नगर परिषद का मुख्य उद्देश्य नदी एवं जलस्रोतों की स्वच्छता को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना था। अधिकारियों ने लोगों से घाटों पर कचरा नहीं फेंकने और नदी को प्रदूषित होने से बचाने की अपील की। अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद कार्यक्रम में डीडीसी आदित्य कुमार पीयूष, एसडीओ राजीव रंजन सिन्हा, वरीय उप समाहर्ता निपुण कुमारी, मुख्य पार्षद रूपा देवी, उप मुख्य पार्षद पिंटू रजक, वार्ड पार्षद संजय कुमार यादव, प्रकाश कुमार, नीरज कुमार हनी समेत कई लोग मौजूद रहे।

