बर्थडे पर ले गया, शादी का झांसा देकर संबंध बनाए:गर्भवती होने पर दवा खिलाने और शादी से मुकरने का आरोप, मोहाली में युवक पर केस

बर्थडे पर ले गया, शादी का झांसा देकर संबंध बनाए:गर्भवती होने पर दवा खिलाने और शादी से मुकरने का आरोप, मोहाली में युवक पर केस

मोहाली के सोहाना थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से शारीरिक संबंध बनाने और गर्भवती होने के बाद शादी से मुकरने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सेक्टर-67 निवासी अरुण कुमार के खिलाफ रेप की धारा 376(2)(एन) के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।पुलिस को दी शिकायत में करीब 27 वर्षीय युवती ने बताया कि उसकी अरुण कुमार से 2023 में मुलाकात हुई थी। दोनों फोन पर बात करने लगे और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती हो गई। युवती के मुताबिक, अरुण ने उससे शादी करने की बात कही थी। जन्मदिन पर होटल ले जाकर बनाए संबंध पीड़िता के अनुसार, 12 अगस्त 2023 को अरुण अपना जन्मदिन मनाने के लिए उसे सेक्टर-80 के एक होटल में ले गया। वहां उसने शादी का वादा दोहराया और इसी भरोसे पर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी वह शादी का वादा कर अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उसके साथ संबंध बनाता रहा। गर्भवती होने पर दवा खिलाने का आरोप पीड़िता ने बताया कि जनवरी 2025 में वह गर्भवती हो गई। उसने इसकी जानकारी अरुण को दी। आरोप है कि अरुण ने उसे बहला-फुसलाकर गर्भपात की दवा खिला दी। इसके बाद उसने शादी करने से इनकार कर दिया और उसका फोन उठाना भी बंद कर दिया। चंडीगढ़ में दी शिकायत, मोहाली पुलिस ने दर्ज किया केस पीड़िता ने पहले चंडीगढ़ के सेक्टर-36 थाने में बयान दर्ज करवाए थे। पुलिस जांच में घटना की जगह मोहाली क्षेत्र में होने के कारण दस्तावेज आगे की कार्रवाई के लिए सोहाना थाने भेजे गए। इसके बाद सोहाना पुलिस ने अरुण कुमार के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *