बदायूं में रविवार शाम करीब 5 बजे युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। गांव में चर्चा है कि शबनम ने जहर खा लिया था। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामला उसावां थाना क्षेत्र के रिठिया गांव का है। गांव के छुट्टन ने यूपी-112 पर सूचना दी कि उनकी भांजी शबनम की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। इसके बाद उसे तत्काल सीएचसी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों से की पूछताछ सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

