रामपुर में समाजसेवी इरफान हुए सम्मानित:मिदाद फाउंडेशन ने किया अभिनंदन, समाजसेवा के उल्लेखनीय कार्यों की सराहना

रामपुर में समाजसेवी इरफान हुए सम्मानित:मिदाद फाउंडेशन ने किया अभिनंदन, समाजसेवा के उल्लेखनीय कार्यों की सराहना

रामपुर में मिदाद फाउंडेशन, नई दिल्ली की ओर से रविवार को शाह बेगम मैरिज हॉल में करियर काउंसलिंग कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी मोहम्मद इरफान ‘उस्ताद’ को सम्मानित किया गया। फाउंडेशन की ओर से उन्हें शॉल ओढ़ाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान दिया गया। कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य लोगों ने मोहम्मद इरफान के समाजसेवा के कार्यों की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि वह लंबे समय से जरूरतमंद और निर्धन परिवारों की मदद के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। सामाजिक सरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को देखते हुए मिदाद फाउंडेशन ने उन्हें सम्मानित किया। फाउंडेशन की ओर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई गई कि मोहम्मद इरफान ‘उस्ताद’ आगे भी इसी तरह जरूरतमंद लोगों की सहायता और समाजसेवा के कार्यों में योगदान देते रहेंगे। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े सम्मानित लोग मौजूद रहे।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *